किसानों का शंभू बार्डर से 21 जनवरी को फिर होगा दिल्ली कूच, पंधेर ने कहा- पैदल आगे बढ़ेंगे 101 किसान

Follow on Google News
किसानों का शंभू बार्डर से 21 जनवरी को फिर होगा दिल्ली कूच, पंधेर ने कहा- पैदल आगे बढ़ेंगे 101 किसान
पटियाला। हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 21 जनवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। किसान नेता सरवन पंधेर ने बताया कि इसमें 101 किसान हिस्सा लेंगे, जो दिल्ली की ओर रवाना होंगे। केंद्र सरकार ने अभी तक किसानों के मुद्दों को लेकर उनसे प्रत्यक्ष रूप से कोई बात नहीं किया है। पंधेर ने कहा कि अगर हमारी बात सरकार नहीं सुनती है, तो हम आंदोलन को और तेज करेंगे।

पहले भी 3 बार कर चुके हैं प्रयास

किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी भी दी है। उनका कहना है कि उनके पीएम रहते हुए ही देश मे MSP पर फसल खरीदने का कानून आया। किसानों की सभी मांगे देश हित में हैं, उन्हें लागू किया जाए। इससे पहले भी दिसंबर में किसान 3 बार दिल्ली कूच करने की कोशिश कर चुके हैं, तब उन्हें तीन बार हरियाणा पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रोक दिया था। बता दें, किसान पिछले 11 महीनों से MSP गांरटी कानून को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत डल्लेवाल 52 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए है। फिलहाल उनकी हालात नाजुक बनी हुई है। उनके सपोर्ट में 111 किसान दूसरे दिन से अनशन पर बैठे हैं।

तबीयत खराब होने की वजह से डल्लेवाल को बोलने में तकलीफ

डॉक्टर ने बताया कि डल्लेवाल कि हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। उनको बोलने में भी दिक्कत हो रही है। उनका शरीर खुद को खा रहा है। उनका बीपी भी लगातार कम-ज्यादा हो रहा है। डल्लेवाल ने साफ कहा है, केंद्र सरकार जब तक उनकी मांगे नहीं मान लेती, तब तक वो इलाज नहीं करवाएंगे। किसान नेता सरवन पंधेर ने 5 जनवरी 2022 को पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चुक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा 2022 में जब पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के दवाब में 25 किसानों खिलाफ समन भेज दिया है। इसमें अब हत्या की कोशिश का मामला जोड़ दिया है। हम इसका विरोध करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि 5 जनवरी 2022 को पीएम बाय एयर आ रहे थे, लेकिन अचानक उनका रास्ता बदल दिया गया। उनका काफिला 15-20 मिनट रुका भी था। एक भी किसान ने उनकी तरफ फूल भी नहीं मारा था।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts