Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मनु भाकर समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 32 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार

मनु भाकर समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, 32 प्लेयर्स को अर्जुन पुरस्कार
खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान कर दिया है। स्टार शूटर मनु भाकर सहित चार स्टार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने का फैसला किया हैं। इसमें ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, शतरंज के विश्व चैम्पियन डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार शामिल हैं। ये पुरस्कार 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिए जाएंगे।

32 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

खेल मंत्रालय ने 2024 के अर्जुन पुरस्कार के लिए 32 खिलाड़ियों को चुना है, इनमें 17 पैरा एथलीट भी शामिल हैं। इन पुरस्कारों के जरिए सरकार ने खिलाड़ियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने का प्रयास किया है। खेल मंत्रालय ने कहा कि यह पुरस्कार न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का प्रमाण है, बल्कि युवा पीढ़ी को प्रेरणा भी प्रदान करता है। पुरस्कार समारोह में विभिन्न कोच, विश्वविद्यालय और संस्थानों को भी सम्मानित किया जाएगा। हालांकि इस बार किसी भी क्रिकेटर को कोई पुरस्कार नहीं मिला है।

दो मेडल जीतने वाली पहली वीमेन एथलीट बनी मनु

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली वीमेन एथलीट बनी। वहीं गुकेश ने चेस में कमाल दिखाया। उन्होंने बीते साल 12 दिसंबर को वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराया था। उन्होंने 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। अब उन्हें खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पेरिस ओलिंपिक 2024 में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज और एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, हरमनप्रीत तीन बार FIH अवॉर्ड्स में प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीते हैं।
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts