People's Update
Saturday, March 7, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Saturday, March 7, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?
    ताजा खबर

    Kerala Landslide : वायनाड भूस्खलन में अब तक 93 की मौत, राज्य में दो दिन का शोक, कल राहुल गांधी करेंगे दौरा

    Publish Date: 30 Jul 2024, 8:35 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    वायनाड (केरल। केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास भारी बारिश के कारण कई पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भूस्खलन हुआ। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 93 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 128 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हालात इतने मुश्किल भरे हैं कि राहत बचाव के लिए सेना के जवानों की तैनाती करनी पड़ी है। केरल सरकार ने इस त्रासदी के बाद दो दिन के शोक की घोषणा की है मलबे में दबे लोगों तलाश के लिए ड्रोन और खोजी डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली जा रही है।

    सीएम ने कहा - शवों के टुकड़े भी बरामद हुए

    केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि वायनाड में भूस्खलन के बाद अब तक 93 शव बरामद हो चुके हैं तथा 128 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूस्खलन में मरने वाले 34 व्यक्तियों के शवों की पहचान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें से 18 शव मृतकों के परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पोथुकल में चलियार नदी से 16 शव मिले हैं, इसके अलावा शवों के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों फंसे होने या बह जाने की आशंका है और हम बचाव कार्य जारी रखेंगे। सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के बचाव दल खराब मौसम के बीच पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं और पीड़ित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए कई एजेंसियां ​​मिलकर काम कर रही हैं।

    राहुल और प्रियंका कल जाएंगे वायनाड

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार सुबह भूस्खलन प्रभावित वायनाड का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सहायता और बचाव के लिए सेना को तैनात करने को कहा। सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने बताया कि अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है।

    250 सदस्य बचाव अभियान में शामिल

    वायनाड चुरलमाला में अग्निशमन और बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम के 250 सदस्य बचाव अभियान में शामिल हैं। एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

    भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में आ रही परेशानी

    केएसडीएमए ने बताया कि बचाव अभियान में मदद के लिए कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमों को भी वायनाड रवाना किया गया है। प्रभावित इलाकों के लोगों ने सैकड़ों लोगों के भूस्खलन के मलबे में दबे होने की जानकारी दी है। अधिकारियों ने कहा कि लगातार जारी भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

    भूस्खलन में घायल हुए लोगों से मिले मंत्री

    केरल के मंत्री ए.के. ससींद्रन ने मेप्पडी अस्पताल में वायनाड भूस्खलन के घायलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    हेल्पलाइन नंबर जारी

    केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि, वायनाड भूस्खलन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष खोला और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 8086010833 और 9656938689 जारी किए। वैथिरी, कलपट्टा, मेप्पडी और मननथावाडी अस्पताल सहित सभी अस्पताल तैयार हैं। वायनाड में स्वास्थ्य कर्मियों की अधिक टीमें तैनात की जाएंगी।

    PM मोदी ने केरल सीएम से की बात

    पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- वायनाड के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो घायल हुए हैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। सभी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान फिलहाल चल रहा है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

    वायनाड समेत 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

    वायनाड में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन से तबाही मच गई है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से केरल के चार जिलों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, कोझिकोड, मल्लपुरम, वायनाड और कासरगोड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है। पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर और पलक्कड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देखें VIDEO – https://x.com/psamachar1/status/1818140054608314509

    वायनाड भूस्खलन के बाद केरल में सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित

    वायनाड आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज राज्य सरकार के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को निलंबित करने का आदेश दिया। ये भी पढ़ें- Kerala Landslide : वायनाड में भूस्खलन से 89 की मौत, 250 लापता, कई लोग मलबे में फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ये भी पढ़ें- Wayanad Landslide : PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, गृह मंत्री बोले- NDRF युद्ध स्तर पर चला रहा बचाव अभियान

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    Today's Horoscope:जानें (7 मार्च) आज का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन?

    मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    तिरंगे का अपमान :मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस, MP-MLA कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो FIR?

    विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    निशांत संभालेंगे JDU की कमान :विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला, जानें कब लेंगे सदस्यता

    उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    बड़ा हादसा टला;उज्जैन में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, RPF जवान ने बचाई जान, खाना-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था

    पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    CG News:पानी भरते समय 30 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    ट्रंप की चेतावनी-बिना शर्त सरेंडर के अलावा कोई समझौता नहीं, दिया नया नारा 'Make Iran Great Again'

    रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    ‘वृषकर्मा’ में दिखेगा नागा का दमदार एक्शन अवतार :रहस्य और हॉरर से भरी पहली झलक जारी

    नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    जयपुर में हादसा :नमाज के वक्त मस्जिद की दीवार गिरी, 15 नमाजी दबे

    फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    रिटायर होना चाहता है सुपरहीरो :फिर भी दुनिया बचानी पड़ेगी : राज-डीके ला सकते हैं सलमान के साथ फिल्म

    अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश

    Investment In Ayodhya :अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी 35 करोड़ की जमीन, राम नगरी में Big B का तीसरा निवेश

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....