ताजा खबरराष्ट्रीय

केरल के वायनाड में दर्दनाक हादसा : जीप अनियंत्रित होकर पलटी, 9 लोगों की मौत; दो की हालत गंभीर

केरल के वायनाड में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थलापुझा के पास मजदूरों से भरी जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मननथावड़ी के थाविनहाल ग्राम पंचायत के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि जीप एक बागान से मजदूरों को लेकर जा रही थी, तभी अचानक थलापुझा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान जीप में 11 लोग सवार थे। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को मननथावड़ी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

सीएम पिनाराई विजयन ने जताया दुख

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के वन मंत्री एके ससींद्रन को मननथावड़ी अस्पताल का दौरा करने का निर्देश दिया है। जहां फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- VIDEO : मिजोरम में सैरांग इलाके के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौत; PM मोदी ने सहायता राशि देने की घोषणा की

संबंधित खबरें...

Back to top button