अन्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Monkeypox: देश में बढ़ रहा मंकीपॉक्स का खतरा! केरल में 8 दिनों में मिला तीसरा केस

केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला सामने आया है। यह देश के साथ-साथ केरल में भी वायरस का तीसरा मामला है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 35 साल का ये मरीज 6 जुलाई को यूएई से लौटा था। 13 जुलाई को उसमें लक्षण दिखाई देने लगे। अब उसके संपर्क में आए लोगों पर नजर रखी जा रही है।

मरीज के संपर्क में आए लोगों पर रखी जा रही नजर

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि मलप्पुरम का रहने वाला यह शख्स मंजेरी मेडिकल कॉलेज में एडमिट है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी स्थिर है। इसके साथ ही मरीज के संपर्क में आए लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

भारत में मिले मरीजों का दूसरे देश से कनेक्शन

  • केरल में आए तीनों मामलों का कनेक्शन विदेशों से जुड़ा हुआ है।
  • केरल में 14 जुलाई को मिला पहला मरीज दूसरे देश (यूएई) से भारत आया था। तेज बुखार और शरीर में तेज दर्द की शिकायत थी। इसके साथ ही शरीर पर छाले थे।
  • केरल में 18 जुलाई को मिला दूसरा मरीज भी दूसरे देश (दुबई) से भारत आया था। मरीज दो महीने पहले ही भारत लौट गया था, लेकिन मंकीपॉक्स के लक्षण उसमें बाद में देखने को मिले।
  • केरल में 22 जुलाई को मिला तीसरा मरीज 6 जुलाई को यूएई से लौटा था। 13 जुलाई को उसमें लक्षण दिखाई देने पर जांच की गई थी।

डरने की जरूरत नहीं…

वैसे जानकार मानते हैं कि मंकीपॉक्स से ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। ये कोरोना वायरस की तरह नहीं फैलता है। मंकीपॉक्स के लक्षण की बात करें तो संक्रमित मरीज को बुखार, तेज सिर दर्द, सूजन और थकान की शिकायत रहती है।

ये भी पढ़ें- Monkeypox Cases In India: केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि, चार दिन पहले भी UAE से लौटा व्यक्ति मिला था पॉजिटिव

मंकीपॉक्स को लेकर गाइडलाइन जारी

मंकीपॉक्स को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर मंकीपॉक्स के खिलाफ सतर्कता बरतने और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है। सरकार ने राज्यों को पॉइंट ऑफ एंट्री यानी यात्रियों के आने की जगहों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यहां निगरानी रखने वाली टीम से लेकर डॉक्टर्स, सभी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, जिन भी लोगों में लक्षण पाए जाएंगे, उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Monkeypox : केरल में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज, विदेश से लौटा था शख्स

क्या है मंकीपॉक्स?

मंकीपॉक्स एक दुर्लभ और गंभीर वायरल बीमारी है। यह बीमारी एक ऐसे वायरस की वजह से होती है, जो स्मॉल पॉक्स यानी चेचक के वायरस के परिवार का ही सदस्य है।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (CDC) के मुताबिक, पहली बार ये बीमारी 1958 में सामने आई थी। तब रिसर्च के लिए रखे गए बंदरों में ये संक्रमण मिला था। इन बंदरों में चेचक जैसी बीमारी के लक्षण दिखे थे। इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया है।

कैसे फैलती है बीमारी?

  • मंकीपॉक्स किसी संक्रमित जानवर के खून, उसके शरीर का पसीना या कोई और तरल पदार्थ या उसके घावों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।
  • इंसान से इंसान में वायरस के फैलने के मामले अब तक बेहद कम सामने आए हैं। हालांकि, संक्रमित इंसान को छूने या उसके संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है। इतना ही नहीं, प्लेसेंटा के जरिए मां से भ्रूण यानी जन्मजात मंकीपॉक्स भी हो सकता है।
  • यह वायरस मरीज के घाव से निकलकर आंख, नाक और मुंह के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। मरीज 7 से 21 दिन तक मंकी पॉक्स से जूझ सकता है।
  • अफ्रीका में गिलहरियों और चूहों के भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के सबूत मिले हैं। अधपका मांस या संक्रमित जानवर के दूसरे पशु उत्पादों के सेवन से भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: Monkeypox Virus: खतरनाक होता जा रहा है मंकीपॉक्स, 27 देशों के 780 लोग संक्रमित; WHO ने बताए रोकने के उपाय

क्या हैं इसके लक्षण?

  • मंकी पॉक्स के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। इनमें बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कमर दर्द, कंपकंपी छूटना, थकान और सूजी हुई लिम्फ नोड्स शामिल हैं।
  • मंकीपॉक्स वायरस का इन्क्यूबेशन पीरियड 5 से 21 दिन तक का हो सकता है। इन्क्यूबेशन पीरियड का मतलब ये होता है कि संक्रमित होने के बाद लक्षण दिखने में कितने दिन लगे।
  • मंकीपॉक्स शुरुआत में चिकनपॉक्स, खसरा या चेचक जैसा दिखता है।
  • बुखार होने के एक से तीन दिन बाद त्वचा पर इसका असर दिखना शुरू होता है। शरीर पर दाने निकल आते हैं। ये दाने घाव जैसे दिखते हैं और खुद सूखकर गिर जाते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button