कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस : प्रज्वल रेवन्ना 31 मई को SIT के सामने होंगे पेश, सामने आया बयान

Follow on Google News
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस : प्रज्वल रेवन्ना 31 मई को SIT के सामने होंगे पेश, सामने आया बयान
बेंगलुरु। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना अब 31 मई को एसआईटी के सामने पेश होगा। विदेश जाने के ठीक एक महीने बाद कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने कहा है कि वह 31 मई को विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होंगे, जो उनपर लगे कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहा है। कन्नड़ टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो बयान में प्रज्वल रेवन्ना ने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से शुक्रवार, 31 मई को सुबह 10 बजे SIT के सामने पेश होकर जांच में सहयोग करूंगा और आरोपों पर जवाब दूंगा। मुझे न्यायालय पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं न्यायालय के माध्यम से झूठे मामलों में पाक-साफ साबित होऊंगा।” https://x.com/ANI/status/1795047355751817571

मुझ पर विश्वास रखें : प्रज्वल

प्रज्वल की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) या उनके परिवार की ओर से तत्काल इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। प्रज्वल ने कहा, भगवान, जनता और परिवार का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे। मैं निश्चित रूप से शुक्रवार 31 मई को एसआईटी के सामने उपस्थित होऊंगा। आने के बाद मैं यह सब खत्म करने की कोशिश करूंगा। मुझ पर विश्वास रखें।

18 मई को जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट

जद (एस) के प्रमुख तथा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार प्रज्वल (33) पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप लगे हैं। हासन लोकसभा सीट पर मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को प्रज्वल कथित तौर पर जर्मनी चले गए थे और अब भी फरार हैं। एसआईटी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से इंटरपोल से प्रज्वल के ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी थी, जिसको लेकर इंटरपोल 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' जारी कर चुका है। सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिये गठित एक विशेष अदालत ने एसआईटी के आवेदन दायर करने के बाद 18 मई को प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने केंद्र सरकार से प्रज्वल का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का आग्रह किया है।

प्रज्वल पर लगा है यौन शोषण का आरोप

बता दें कि प्रज्वल 26 अप्रैल को हासन सीट पर वोटिंग के बाद विदेश जा चुके हैं। पूर्व एचडी देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33) के खिलाफ उनके घर पर काम करने वाली हाउस हेल्प (मेड) ने एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। हासन के होलेनरासीपुर थाने में आईपीसी की धारा 354(A) (यौन शोषण), 354(D) (पीछा करना), 506 (धमकाना) और 509 (बोलकर या इशारों से महिला की गरिमा का अपमान करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्वल के करीब आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। दावा किया गया है कि ये वीडियो प्रज्वल शूट कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : EX पीएम के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना को नहीं मिली राहत, 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts