PlayBreaking News

Karnataka Oath Ceremony :शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार ने लिया मां गौराम्मा का आशीर्वाद

कर्नाटक की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और पार्टी नेतृत्व के भरोसे के दम पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार राज्य की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले डीके शिवकुमार ने अपनी मां को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया, ये बहुत ही भावुक पल थे।
Follow on Google News
शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार ने लिया मां गौराम्मा का आशीर्वाद

बेंगलुरु। कर्नाटक में नई कांग्रेस सरकार के गठन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार आज बेंगलुरु स्थित लोक भवन में मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें शाम 4 बजकर 5 मिनट पर पद की शपथ दिलाएंगे। उनके साथ 13 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार का हिस्सा बनेंगे।

मां के चरण स्पर्श की तस्वीर वायरल 

शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार ने अपनी मां गौराम्मा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। यह भावनात्मक क्षण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और समर्थकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं जी. परमेश्वर 

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि आधिकारिक घोषणा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान या उसके बाद होने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का गठन कर रहा है।

ये भी पढ़ें: West Bengal Politics : TMC घर बचाने के लिए कर रही जतन, सभी कमेटियां-प्रमुख संगठन भंग किए

सोनिया गांधी ने फोन कर दी शुभकामनाएं

शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। शिवकुमार ने बताया कि सोनिया गांधी का उन पर शुरू से विश्वास रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने से लेकर आज तक उन्हें लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है। सोनिया गांधी ने उन्हें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की सलाह दी।

‘सबको साथ लेकर चलेंगे’ : शिवकुमार 

मीडिया से बातचीत में डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार समावेशी सोच के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन और सरकार दोनों में सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की जाएगी ताकि राज्य के विकास को नई गति मिल सके।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने की जमकर तारीफ 

शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने डीके शिवकुमार की नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवकुमार एक अनुभवी और जनाधार वाले नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस और कर्नाटक के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अजहरुद्दीन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य को मजबूत, स्थिर और प्रभावी प्रशासन मिलेगा।

ये भी पढ़ें: CJP देशप्रेमी पार्टी... ये देश को सुधारने में जुटी; अभिजीत दीपके के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक

नई सरकार से बढ़ीं जनता की उम्मीदें 

कांग्रेस की नई सरकार के गठन के साथ राज्य की जनता की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने, विकास योजनाओं को गति देने और प्रशासनिक सुधारों को लागू करने की जिम्मेदारी अब नई सरकार के कंधों पर होगी। ऐसे में डीके शिवकुमार के नेतृत्व की पहली परीक्षा सरकार गठन के साथ ही शुरू हो जाएगी।

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts