कंगना की नानी का निधन : कुछ दिन पहले आया था ब्रेन स्ट्रोक, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट- 'हमारे डीएनए में आप...'

Follow on Google News
कंगना की नानी का निधन : कुछ दिन पहले आया था ब्रेन स्ट्रोक, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट- 'हमारे डीएनए में आप...'
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की नानी का निधन हो गया है। कंगना ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद उनके घर में मातम पसर गया है। उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर अपनी नानी इंद्राणी ठाकुर के निधन पर दुख जताया।

कंगना ने नानी के साथ शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस ने 9 नवंबर को इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी के जरिए नानी के निधन की जानकारी देने के साथ ही दुख जताया। उन्होंने अपनी नानी की तस्वीरें शेयर कीं और इमोशनल मैसेज लिखा। कंगना ने लिखा ‘कल रात मेरी नानी जी इंद्राणी ठाकुर जी का देहांत हो गया। परिवार शोक में है। प्रार्थना करें।’ कंगना ने आगे लिखा, ‘कुछ दिन पहले वह अपने कमरे की सफाई कर रही थीं और उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद वे बिस्तर पर पड़ी रहीं और उस हालत में उनके लिए यह बहुत दर्दनाक था। उन्होंने एक अद्भुत जीवन जीया और एक प्रेरणा बन गईं।” हम सभी के लिए वह हमेशा हमारे डीएनए में और हमारी उपस्थिति में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’

नानी ने 5 बच्चों की कैसे की थी परवरिश?

कंगना ने आगे लिखा, हम अपनी नानी जी के बहुत आभारी हैं, मेरी नानी जी 5 फीट 8 इंच लम्बी थीं, जो एक पहाड़ी महिला के लिए बहुत रेयर होता है, मुझे उनकी हाइट, हेल्थ और मेटाबॉलिज्म मिला है। मेरी नानी जी इतनी स्वस्थ और जीवंत थीं कि भले ही वो 100 साल से ऊपर थीं, लेकिन उन्होंने अपना सारा काम खुद ही किया।’ एक्ट्रेस ने लिखा ‘मेरी नानी एक असाधारण महिला थीं, उनके 5 बच्चे थे। उनके पास सीमित संसाधन थे, फिर भी उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके सभी बच्चे अच्छे इंस्टीट्यूट में उच्च शिक्षा हासिल करें और उन्होंने जोर दिया कि उनकी विवाहित बेटियों को भी काम करना चाहिए और अपना खुद का करियर बनाना चाहिए। यहां तक कि उनकी बेटियों को भी सरकारी नौकरी मिली जो उन दिनों एक दुर्लभ उपलब्धि थी। उनके सभी 5 बच्चों महिलाओं समेत सभी का अपना करियर था। उन्हें अपने बच्चों के करियर पर बहुत गर्व था।’

कंगना की अपकमिंग फिल्म

कंगना की मां आशा रनौत एक सरकारी स्कूल टीचर हैं। वहीं पिता बिजनेस और खेती करते हैं। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस की जल्द ही इमरजेंसी फिल्म रिलीज होने वाली है। विवादों में फंसी इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट एक्ट्रेस जल्द ही अनाउंस करेंगी। हाल ही में कंगना ने बताया था कि इसे सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। ये भी पढ़ें- ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘Splitsvilla’ एक्टर नितिन चौहान का निधन, 35 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts