ऑटोमोबाइलटेक और ऑटोमोबाइल्स

भारत में लॉन्च हुई TVS की नई पावरफुल बाइक Apache RTR 160 4V, जानिए फीचर्स के साथ राइड मोड्स

नई दिल्ली। मोटर कंपनी TVS ने भारतीय बाजार भारतीय बाजार में अपडेटेड Apache RTR 160 4V सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन में एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, रेड अलॉय व्हील्स के साथ एक एक्सक्लूसिव मैट ब्लैक कलर और एक नया सीट पैटर्न है। ये नई मोटरसाइकिल TVS SmartXonnect, नए LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ एक नया हेडलैंप और तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आती है।

वेरिएंट और कीमत

TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,21,372 रुपए रखी गई है। यह बाइक ड्रम ब्रेक, सिंगल डिस्क और रियर डिस्क ब्रेक वेरिएंट ऑप्शंस में उपलब्ध है। मोटरसाइकिल के स्टैंडर्ड वर्जन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,15,265 रुपए से लेकर 1,20,050 रुपए के बीच है।
TVS Apache RTR 160 4V Drum वेरिएंट की कीमत 1,15,265 रुपए, TVS Apache RTR 160 4V Single Disc वेरिएंट की कीमत 1,17,350 रुपए और TVS Apache RTR 160 4V Rear Disc वेरिएंट की कीमत 1,20,050 रुपए है।

लुक और डिजाइन

TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन में खास स्पोर्टी बॉडी डिकल्स और एक स्पेशल कलर थीम भी मिलती है। नए सीट पैटर्न के साथ नए हेडलैंप डिजाइन और एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर इस स्पेशल एडिशन मॉडल की अपील को और बढ़ाने हैं। इसमें मैट ब्लैक कलर थीम के साथ रेड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

फीचर्स और कलर

2021 TVS Apache RTR 160 4V और TVS Apache RTR 160 4V स्पेशल एडिशन अब तीन राइड मोड्स – अर्बन, स्पोर्ट और रेन के साथ आती है। इसके साथ ही ये बाइक्स गियर शिफ्ट इंडिकेटर और रेडियल रियर टायर में उपलब्ध होंगे। 2021 TVS Apache RTR 160 4V तीन रंगों – रेसिंग रेड, मैटेलिक ब्लू और नाइट ब्लैक में उपलब्ध होगी। 2021 Apache RTR 160 4V का टॉप-एंड वेरिएंट कॉस्मेटिक अपडेट के अलावा TVS SmartXonnect से लैस होगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button