Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेपी नड्डा ने पत्नी और बेटे के साथ महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM डॉ. मोहन यादव भी रहे मौजूद

जेपी नड्डा ने पत्नी और बेटे के साथ महाकाल मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM डॉ. मोहन यादव भी रहे मौजूद
उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने मध्य प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन किया। नड्डा इंदौर से उज्जैन पहुंचकर सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। पत्नी और बेटे ने भी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर के गर्भगृह में पंडितों द्वारा पूजन-अभिषेक कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उनके साथ उपस्थित रहे।

विधि-विधान से गर्भगृह में किया पूजन

दोनों नेताओं ने पूरे विधि-विधान से गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर का पूजन किया। गर्भगृह में करीब 15 मिनट तक पूयजन अर्चन और पंचामृत अभिषेक किया। भाजपा अध्यक्ष कल से मध्यप्रदेश में हैं। कल उन्होंने जबलपुर और शहडोल में कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी। आज वे इंदौर और उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1775426254251983089[/embed]

जगत कल्याण के लिए की प्रार्थना

जेपी नड्डा ने उज्जैन में बाबा महाकाल का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। दर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव अजय जामवाल भी साथ रहे। ये भी पढ़ें- इंदौर में तेज रफ्तार का कहर… ट्रक ने ओवरटेक कर बाइक को पीछे से मारी टक्कर, मां-बेटी की मौत मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts