PlayBreaking News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा, रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, 8 घायल

Follow on Google News
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, रामगढ़ में आलू लदे ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, 8 घायल
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक ऑटो रिक्शा के आलू से लदे ट्रक से टकरा जाने के कारण तीन स्कूली बच्चों समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चार विद्यार्थी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर गोला थाना क्षेत्र के महुआटांड गांव के पास सुबह करीब आठ बजे हुई।

वाहन चालक की भी गई जान

रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया, ‘‘ऑटो में सवार तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई और वाहन चालक की भी जान चली गई।'' उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना में चार छात्र भी घायल हुए हैं। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'' सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि चार घायल विद्यार्थियों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक को रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया।

स्कूल जा रहे थे बच्चे

कुछ अभिभावकों ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए विद्यार्थियों की उम्र करीब 10 वर्ष थी और जिस समय हादसा हुआ वे जो स्कूल जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर 13 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के सरकारी आदेश के बावजूद निजी स्कूल खुला हुआ था।

लोगों ने किया NH-23

रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार ने बताया कि वे जांच करेंगे कि सरकारी आदेश का उल्लंघन कर स्कूल कैसे खुला था और कार्रवाई करेंगे। इस बीच, गुस्साए लोगों ने दुर्घटना के विरोध में रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर जाम लगा दिया।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts