PlayBreaking News

झारखंड में फ्लोर टेस्ट आज : विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे CM चंपई सोरेन, रांची लौटे महागठबंधन के सभी विधायक; पूर्व सीएम भी सदन में रहेंगे मौजूद

Follow on Google News
झारखंड में फ्लोर टेस्ट आज : विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे CM चंपई सोरेन, रांची लौटे महागठबंधन के सभी विधायक; पूर्व सीएम भी सदन में रहेंगे मौजूद
रांची। झारखंड में आज से दो दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के पहले दिन सदन में फ्लोर टेस्ट होगा, जिसमें राज्य की चंपई सोरेन सरकार को बहुमत साबित करना है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्ताधारी गठबंधन के विधायक रविवार शाम हैदराबाद से रांची लौट चुके हैं।

JMM ने विधायकों को हैदराबाद भेजा था

फ्लोर टेस्ट को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार के पास लिखित में 43 विधायकों का समर्थन है। फ्लोर टेस्ट के बाद 7 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। दरअसल, 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। उन्हें बहुमत सिद्ध करने के लिए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने 10 दिनों का समय दिया। इसी बीच किसी तरह की टूट की आशंका से बचने के लिए JMM-कांग्रेस के 37 विधायकों को हैदराबाद भेजा दिया गया था।

फ्लोर टेस्ट में पूर्व CM रहेंगे मौजूद

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मौजूद रहेंगे। रांची की विशेष कोर्ट ने शनिवार को हेमंत को इसकी अनुमति दे दी। झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन 5 फरवरी को विधानसभा में विश्वास मत का सामना करेंगे। इसके लिए 5 और 6 को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र के पहले दिन विधायकों की परेड होगी। फ्लोर टेस्ट कराया जाएगा। फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए महागठबंधन के सभी विधायक रविवार देर शाम हैदराबाद से रांची वापस आ गए हैं। सत्र के दूसरे दिन यानी 6 फरवरी को राज्यपाल के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। सूचना है कि 7 फरवरी को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

23 साल में 11 बार बदले CM

झारखंड में 23 साल में 11 बार मुख्यमंत्री बदले हैं। इनमें अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बने। रघुवर दास एकमात्र ऐसे सीएम रहे, जिन्होंने पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया। ये भी पढ़ें- फ्लोर टेस्ट का हैदराबाद कनेक्शन, झारखंड में फ्लोर टेस्ट कल… रांची लौटेंगे JMM और कांग्रेस विधायक, बिहार में 12 को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस ने हैदराबाद भेजे अपने विधायक
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts