PlayBreaking News

Jharkhand : चंपई सोरेन विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मिले, अब हैदराबाद भेजे जा रहे विधायक

Follow on Google News
Jharkhand : चंपई सोरेन विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मिले, अब हैदराबाद भेजे जा रहे विधायक
रांची। झारखंड में राजनीतिक संकट के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा है। इस पर राज्यपाल ने कहा कि वह जल्द विचार कर सूचित करेंगे। सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक सत्यानंद भोक्ता, भाकपा (माले) एल के विधायक विनोद सिंह और विधायक प्रदीप यादव भी थे।

बस में सवार हुए महागठबंधन के विधायक

महागठबंधन विधायक प्रतिनिधियों के राजभवन से लौटने के बाद रांची सर्किट हाउस में हलचल मच गई है। विधायक बस में सवार हो गए हैं। बताया जाता है कि महागठबंधन (जेएमएम, आरजेडी, कांग्रेस) अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर सकता है। विधायक दल के नेता चंपई सोरेन सहित 5 MLA रांची में रहेंगे, जो हालात पर नजर रखेंगे।

43 विधायकों का समर्थन राज्यपाल को सौंपा : चंपई सोरेन

झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के हमारे अनुरोध पर जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, हम एकजुट हैं। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। बता दें कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल को वो वीडियो भी दिखाया जिसमें हमारे 43 विधायक दिखाई दे रहे हैं। चंपई सोरेन ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 43 विधायकों का समर्थन हमने राज्यपाल को सौंपा है। यह संख्या शुक्रवार तक 47 हो जायेगी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि शुक्रवार को ही सरकार गठन का बुलावा आ जायेगा। https://twitter.com/ANI/status/1753033994667729005

हेमंत सोरेन ने सीएम पद से दिया था इस्तीफा

दरअसल, राज्यपाल ने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को शाम साढ़े पांच बजे मिलने का समय दिया था। हेमंत सोरेन को बुधवार रात यहां धनशोधन मामले में 7 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए थे। ये भी पढ़ें - Jharkhand : ईडी को नहीं मिली हेमंत सोरेन की रिमांड, भेजा जेल, कल फिर होगी सुनवाई; राज्यपाल ने चंपई को मिलने बुलाया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts