राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री Anil Deshmukh को बड़ी राहत, 1 साल बाद जेल से रिहा

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। अनिल देशमुख जेल से रिहा हो गए हैं। मुंबई में आर्थर रोड जेल के बाहर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। एक साल, एक महीने और 27 दिन बाद वह जेल से रिहा हुए हैं। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद ये स्पष्ट हो चुका था कि अनिल देशमुख जल्द ही जेल से रिहा कर दिए जाएंगे।

दरअसल, अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 दिसंबर को एक लाख रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत दी थी। लेकिन, सीबीआई ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए जमानत पर स्थगन आदेश के लिए एक आवेदन दायर किया था। जिसे बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया था और हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते सीबीआई के अनुरोध पर जमानत आदेश पर रोक को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। हालांकि, मंगलवार को इसके तीन दिन के और विस्तार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

क्या है पूरा मामला

मार्च 2021 में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि, महाराष्ट्र के गृह मंत्री रहते हुए अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली करने के आदेश दिए थे। भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश के बाद देशमुख ने अप्रैल 2021 में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button