Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा में जवान की राइफल से गलती से चली गोली, एक जवान की मौत... एक घायल; कानूनी कार्रवाई शुरु

जम्मू-कश्मीर : बांदीपोरा में जवान की राइफल से गलती से चली गोली, एक जवान की मौत... एक घायल; कानूनी कार्रवाई शुरु
बांदीपोरा। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आर्मी के 14 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) कैंप में एक्सीडेंटल फायरिंग हुई। एक जवान की सर्विस राइफल से गलती से गोली चल गई। हादसे में एक जवान की मौत हो गई और एक घायल हो गया। बांदीपोरा पुलिस के मुताबिक, जिस जवान की बंदूक से फायरिंग हुई है उसे हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कैसे हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, 14 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप में लोडेड बंदूकों के साथ कई जवान तैनात थे। तभी एक जवान से गलती से उसकी बंदूक गिर गई। उसे गिरने से रोकने के दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोली लगने से दो अधिकारी घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

पुलिस का क्या कहना है?

जम्मू कश्मीर पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, "बंदूक के दुर्घटनावश छूटकर गिरने से गोली चल गई, जिसमें एक आर्मी अधिकारी की मौत हो गई और सैनिक घायल हो गया। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।" अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts