Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सर्दियों के लिए आए गुड़-सौंठ के लड्डू, पंजाबी पिन्नी और चॉकलेट बर्फी गजक

शहर की स्वीट्स शॉप्स पर आईं गजक की कई वैरायटीज
सर्दियों के लिए आए गुड़-सौंठ के लड्डू, पंजाबी पिन्नी और चॉकलेट बर्फी गजक

प्रीति जैन- गजक, विशेष रूप से सर्दी के मौसम में खाई जाती है। यह मुख्य रूप से तिल, मूंगफली, गुड़ और चीनी से बनाई जाती है और इसकी उत्पत्ति मुख्य रूप से उत्तर भारत और राजस्थान में मानी जाती है। तिल और गुड़ सर्दी के मौसम में शरीर को गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होते हैं। तिल में कैल्शियम व गुड़ में आयरन होने से हीमोग्लोबिन स्तर ठीक रहता है। शहर में मिठाइयों की शॉप्स पर गजक की कई सारी वैरायटीज आ चुकीं हैं, जिसमें तिल, मेवों व गुड़ से बनीं गजक के कई स्वाद चखने को मिलेंगे।

मावे व ड्रायफ्रूट्स के साथ तैयार हो रहीं गजक

इस बार सबसे ज्यादा डिमांड में गुड़सौंठ के लड्डू हैं, जो कि इम्युनिटी बढा़ते हैं। इसमें मैथी व मेवे भी मिलाएं जाते हैं, जिससे यह पौष्टिक बनते हैं। इसकी कीमत 1000 रुपए किलो है। गुड़ सत्तू लड्डू बिहार की खासियत यह है कि यह डाइजेशन के लिए भी अच्छे होते हैं। इसमें भी ड्राई फ्रूट्स होते हैं। इनकी कीमत भी 1000 रुपए किलो है। मावा तिल लड्डू सफेद तिल से बने हैं। इनमें गुड़ के साथ मावा भी शामिल किया जाता है। इसकी कीमत लगभग 680 रुपए किलो है।

खस्ता रेवड़ी और गजक बर्फी के कई स्वाद शामिल

जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाती है, गजक की अलग-अलग वैरायटी की मांग बढ़ती जाती है। हमारे यहां गजक में गुड़, चीनी व शुगर फ्री की वैरायटी शामिल है। तिल रोल, काजू गजक, तिल पट्टी, घी पट्टी, मूंगफली पट्टी भी आई हैं। गुड़ चिक्की भी तैयार की गई है। रेवड़ी, खस्ता रेवड़ी, गजक बर्फी, चॉकलेट गजक बर्फी भी सबसे ज्यादा ली जाती है। -रज्जन ठाकुर, मैनेजर, मनोहर डेयरी

पंजाबी पिन्नी व ड्रायफ्रूट्स वाले तिल लड्डू खास

गजक हमेशा ही सर्दियों में खासतौर पर खाई जाती है, क्योंकि तिल और गुड़ शरीर को गर्मी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। मूंगफली गजक में ताजे मूंगफली के दाने गुड़ के साथ मिलाकर पकाए जाते हैं। यह मूंगफली भी पंजाब से आती हैं। यह गजक स्वाद में मीठी और कुरकुरी होती है। हमारे यहां पंजाबी पिन्नी और मैथी व ड्रायफूट्स के लड्डू भी तैयार किए गए हैं। -धर्मेंद्र डेंग, गागर स्वीट्स

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts