PlayBreaking News

जबलपुर में हिट एंड रन : शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, दो की मौके मौत, चार घायल

Follow on Google News
जबलपुर में हिट एंड रन : शराब के नशे में धुत डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा, दो की मौके मौत, चार घायल
जबलपुर। शहर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। विजयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात शराब के नशे में धुत एक डॉक्टर ने 6 लोगों को रौंदा दिया, जिससे दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, चार अन्य घायल हो गए। लोगों को रौंदने के पहले तेज गति से कार ने सामने चल रही एक कार को तेज टक्कर मारा। इसके बाद लहराते हुए सड़क पर कई मीटर दूर तक गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।

टक्कर से पैदल यात्रियों की मौत

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे विजय नगर इलाके में हुई। निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि कार संजय पटेल (46) चला रहा था, उसे हिरासत में लिया गया है। पटेल पेशे से डॉक्टर है। उन्होंने बताया कि कार की टक्कर से दो पैदल यात्रियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रवि शंकर दुबे (67) और मुन्नी बाई सेन (61) के रूप में हुई है।

6 लोगों को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से टकराई कार

अधिकारी ने बताया कि पटेल ने दावा किया है कि वह हृदय रोगी है और हाल ही में उसका ऑपरेशन हुआ है। उसने दावा किया कि उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया जिससे यह हादसा हुआ। पवार ने चिकित्सक के नशे में होने की बात से इनकार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने 6 लोगों को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से टकरा गई।

नशे में धुत था डॉक्टर

बताया जा रहा है कि डॉक्टर संजय पटेल नशे में धुत था। वह काफी तेज रफ्तार में कार चला रहा था। तभी अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts