जबलपुरमध्य प्रदेश

Jabalpur Murder Mystery Solved : कालीमठ के पास हुए महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

8 अगस्त को मदनमहल के कालीमठ के पास हुए महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश हो गया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि महिला की हत्या चोरी करने की नीयत से घुसे आरोपियों ने की थी, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूर्व किराएदार ने दोस्त के साथ की हत्या

पिछले साेमवार 66 वर्षीय केसर चौकसे पति भगवानदास चौकसे का शव कालीमठ मंदिर के समीप उनके घर पर मिला था। मदनमहल पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला का शव खून से सना हुआ था और पैर जीआई तार से बंधे हुए थे। प्रारंभिक जांच में पूरा मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था, जिसके बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई और सुरागों के आधार पर पुलिस ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया।

मृतिका के घर पर बिखरा हुआ सामान।

महिला की तिजोरी पर थी नजर

मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि एक आरोपी महिला के घर में पहले किराए पर रहता था। आरोपी आकाश पटेल ने कुछ समय पहले घर खाली कर दिया था। और वह जानता था कि महिला घर पर अकेली रहती है और उसकी तिजोरी कहां है। चोरी की नीयत से वह अपने दोस्त दीपक के साथ महिला के घर आया और कहा कि दीपक को मकान किराए पर दिलाना है। इसके बाद पहचान जारी न हो सके इसलिए महिला के पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के घर से 1 लाख 35 हजार रुपए व साढ़े 5 तोला वजनी सोने की चार चूड़ियां व एक चैन चुराई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है।

घर के फर्श पर पड़ा महिला का शव।

अकेली रहती थी मृतिका

पुलिस ने बताया कि मृतिका का बेटा सोनू चौकसे अमेरिका में रहता है और लंबे समय से वह घर पर बात नहीं कर रहा था। वह अपने पिता भगवानदास की मौत पर भी जबलपुर नहीं आया था। महिला घर पर अकेली रहती थी, जिसके बाद शक की सुई पूर्व किरायेदारों के ऊपर गई और पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के अंदर पकड़ लिया। आरोपियों को भादवि धारा 302, 450, 460, 397 के तहत गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

कत्ल का पर्दाफाश करने में इनकी अहम भूमिका

  • थाना प्रभारी मदनमहल नीरज वर्मा,
  • उप निरीक्षक केशरीनंदन राय,
  • रजनीश मिश्रा,
  • सहायक उप निरीक्षक सुभाष कुमार,
  • प्रधान आरक्षक सतीश तिवारी,
  • आरक्षक निलेश यादव,
  • हेमराज,
  • शुभम पटेल,
  • अजीत सिंह,
  • सतीश झारिया,
  • सुभाष निषाद,
  • आकाश कुशवाहा,
  • राजेश अग्निहोत्री,
  • रुपलाल इरपाची,
  • धीरज
  • क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा,
  • प्रमोद पांडे,
  • प्रधान आरक्षक अमित श्रीवास्तव,
  • अरविन्द श्रीवास्तव,
  • राममिलन, संतोष,
  • रामगोपाल,
  • आरक्षक राजेश केवट,
  • साइबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल,
  • आरक्षक आदित्य परस्ते एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य भूपेन्द्र रघुवंशी।

यह भी पढ़ें – आय से अधिक संपत्ति के मामले में सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के घर व कार्यालय पर छापा

जबलपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button