व्यापार जगत

LPG Cylinder Price: 100 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट्स

देश में महंगाई की मार झेल रही जनता को महीने के पहले दिन बड़ी राहत मिली। इंडियन ऑयल की ओर से 1 सितंबर को जारी कीमत के मुताबिक गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। हालांकि, दामों में यह कमी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुई है। जबकि 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है।

कहां कितना सस्ता हुआ सिलेंडर

1 सितंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 91.50 रुपए, कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रुपए, चेन्नई में 96 रुपए सस्ता मिलेगा। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई कटौती का लाभ लगभग देश के हर कोने में मिलेगा।

प्रमुख शहरों में सिलेंडर के नए रेट

शहर पहले के रेट (रुपए में) नए रेट (रुपए में)
दिल्ली 1976.50 1885
कोलकाता 2,095.50 1,995.50
मुंबई 1,936.50 1,844
चेन्नई 2,141 2,045

घरेलू सिलेंडर पर कोई राहत नहीं

अगस्त के महीने में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 36 रुपए तक की कटौती की गई थी। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत में 6 जुलाई से कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिल रहा है। 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से इसके दाम 1000 रुपए के पार ही बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: 36 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, जानें अपने शहर के नए रेट्स

जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का रेट (सभी कीमतें रुपए में)

  • दिल्ली: 1053
  • मुंबई: 1053
  • कोलकाता: 1079
  • चेन्नई: 1069
  • लखनऊ: 1091
  • जयपुर: 1057
  • इंदौर: 1081
  • अहमदाबाद: 1060
  • पुणे: 1056
  • गोरखपुर: 1062
  • भोपाल: 1058.50
  • आगरा: 1066

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: रसोई गैस हुई महंगी… 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े; जानें नए रेट

इन शहरों में 1100 रुपए के पार हुआ सिलेंडर

  • बिहार: सुपौल (1157.5 रु.), पटना (1151 रु.), भागलपुर (1150.5 रु.) और औरंगाबाद (1149.5 रु.)
  • मध्य प्रदेश: भिंड (1132 रु.), ग्वालियर (1137 रु.) और मुरैना (1137 रु.)
  • झारखंड: दुमका (1110.5 रु.) और रांची (1110.57 रु.)
  • छत्तीसगढ़: कांकेर (1141 रु.) और रायपुर (1124 रु.)
  • उत्तर प्रदेश: सोनभद्र (1140 रु.)

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: रसोई गैस की कीमतें 1000 के पार, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा; चेक करें नए रेट

एक साल में इतना महंगा हो गया सिलेंडर

दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1 जुलाई 2021 को 834.50 रुपए थी, जो अब 1053 रुपए पहुंच गई है। इसके मुताबिक, बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 218.50 रुपए बढ़ी है। इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder Price: सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 198 रुपए तक घटे दाम; जानिए नए रेट

संबंधित खबरें...

Back to top button