Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी की 8वीं एनिवर्सरी पर Irfan Pathan ने दिखाया पत्नी का चेहरा, ट्रोलर्स के निशाने पर आए पूर्व क्रिकेटर

शादी की 8वीं एनिवर्सरी पर Irfan Pathan ने दिखाया पत्नी का चेहरा, ट्रोलर्स के निशाने पर आए पूर्व क्रिकेटर
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और ऑलराउंडर इरफान पठान रिटायरमेंट के बाद अक्सर कॉमेंट्री बॉक्स में नजर आते हैं। इसी बीच अचानक इरफान पठान सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे हैं। दरअसल, इरफान पठान आज अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के साथ फोटो शेयर किया है। इस फोटो में इरफान पठान की वाइफ पहली बार बिना नकाब या मास्क के नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई बार अपनी वाइफ के साथ फोटो शेयर की है। लेकिन फैंस को कभी उनका पूरा चेहरा देखने को नहीं मिला। यह पहली है जब इरफान पठान की वाइफ बिना नकाब के नजर आई हैं, जिससे अब वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर किया रोमांटिक पोस्ट

इरफान पठान की वाइफ का नाम सफा बेग है। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- "कई किरदार एक ही शख्स द्वारा निभाए जाते हैं, मूड बूस्टर, कॉमेडियन, मेरे बच्चों की साथी, दोस्त और मां। इस खूबसूरत यात्रा में तुम्हें पत्नी के रूप में पाकर मैं बहुत खुश हूं। शादी की 8वीं सालगिरह मुबारक, माय लव।" ..... इसके बाद सोशल मीडिया पर इरफान की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर ट्रोल रहे हैं। ट्रोलर्स ने इस कारण साधा निशाना इरफान पठान के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, भाई पर्दे में ही रहने देता, जबकि दूसरे ने लिखा अगर पर्दा हटाना ही था, तो फिर इतने वक्त तक पर्दे में क्यों रखा। तीसरे ने लिखा, जब पैसे आ जाते हैं तो दिल से अल्लाह का खौफ चला जाता है। वहीं, कुछ लोग उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

मॉडल रह चुकी हैं सफा बेग

इरफान और सफा  की शादी 2016 में हुई थी। सफा हैदराबाद की रहने वाली हैं और एक मॉडल रह चुकी हैं। दोनों की शादी मक्का में हुई थी, कपल के दो बच्चे (इमरान और सुलेमान) हैं। ये भी पढ़ें-#AnushkaSharma क्यों सोशल मीडिया पर कर रहीं ट्रेंड, गुड न्यूज से है कनेक्शन, एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts