ताजा खबरराष्ट्रीय

ड्रग तस्करी-आतंकवाद के खिलाफ NIA का एक्शन : देश के 6 राज्यों में 122 ठिकानों पर छापेमारी, मध्य प्रदेश में 2 जगह सर्च जारी

नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों के 122 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। ये छापेमारी गैंगस्टर-खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर की गई है। एनआईए टीम के करीब 200 ऑफिसर अलग-अलग जगह छानबीन करने पहुंचे हैं।

इन 6 राज्यों में NIA का छापा

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, यूपी और एमपी में 122 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि NIA ने ये छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, नीरज बवाना समेत दर्जन भर गैंगस्टर्स के करीबियों पर की गई है।

तीन दिनों में NIA का दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन

देश में आतंकी-गैंगस्टर-ड्रग नेक्सस को तोड़ने के लिए एनआईए की ओर से छापेमारी की जा रही है। पिछले तीन दिनों में एनआईए का यह दूसरा बड़ा सर्च ऑपरेशन है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए ने छानबीन की थी।

कहां कितने ठिकानों पर छापेमारी?

  • दिल्ली –NCR : 32 जगह NIA की रेड जारी है।
  • पंजाब-चंडीगढ़ : 65 जगह पर छापेमारी की गई है।
  • उत्तर प्रदेश : प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में छापे मारे गए हैं।
  • राजस्थान : 18 जगह पर NIA ने रेड डाली है।
  • मध्य प्रदेश : 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।

गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 केस में NIA ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। रिपोर्टेस के मुताबिक, विदेशों में बैठे गैंगस्टर टेरर फंडिंग करके दहशत फैलाने की फिराक में हैं। पिछले दिनों NIA ने 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों की लिस्ट MHA को सौंपी थी।

निशाने पर हैं ये गैंगस्टर

1. गोल्डी बराड़: पंजाब का निवासी है। लेकिन कनाडा या यूएसए में छिपा है।
2. अनमोल बिश्नोई: मूल रूप से पंजाब का निवासी लेकिन यूएसए में छिपा हुआ है।
3. कुलदीप सिंह: पंजाब का रहने वाला लेकिन यूएई में बैठा है।
4. जगजीत सिंह : पंजाब का रहने वाला लेकिन फिलहाल मलेशिया में रह रहा है।
5. धर्मन कहलोन : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन यूएसए में छिपा है।
6. रोहित गोदारा : राजस्थान मूल का रहने वाला लेकिन यूरोप में छिपा है।
7. गुरविंदर सिंह : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन कनाडा में छिपा है।
8. सचिन थापन: पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन फिलहाल अजरबैजान में छिपा है।
9. सतवीर सिंह : पंजाब मूल का रहने वाला लेकिन कनाडा में छिपा है।
10. सनवर ढिल्लन: ये कनाडा का गैंगस्टर है, लेकिन इसके पूर्वज भारतीय थे।
11. राजेश कुमार: ब्राजील में है।
12. गुरप्रिंदर सिंह: पंजाब मूल का रहने वाला है, लेकिन ये कनाडा में छिपा है।
13. दरमनजीत सिंह उर्फ दारमन कहलों: अमेरिका में छिपा है।
14. अमृत बाल : अमेरिका में छुपा हुआ है।
15. सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके : कनाडा में छिपा हुआ है।
16. गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला: कनाडा में छिपा हुआ है।
17. सतवीर सिंह वारिंग उर्फ सैम: कनाडा में रह रहा है।
18. लखबीर सिंह लांडा : कनाडा में छिपा हुआ है।
19: अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला : कनाडा में छिपा हुआ है।
20 . चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू बिहला : कनाडा में छिपा हुआ है।
21. रामदीप सिंह उर्फ रमन जज : कनाडा में छिपा हुआ है।
22. गौरव पटियाल उर्फ लकी पटियाल: अर्मेनिया में छिपा हुआ है।
23. सुप्रीप सिंह हैरी चठ्ठा: मूल रूप से पंजाब का रहने वाला लेकिन जर्मनी में छिपा हुआ है।
24. रमनजीत सिंह उर्फ रोमी: हॉन्ग कॉन्ग।
25. गुरजंत सिंह उर्फ जनता : ऑस्ट्रेलिया में रह रहा।
26. संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला उर्फ सन्नी ख्वाजके : इंडोनेशिया में है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button