Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारतीय फार्मा कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर, ट्रम्प ने किया दवाओं पर टैरिफ लगाने का ऐलान, बोले- अमेरिका को सस्ती दवा चाहिए 

भारतीय फार्मा कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर, ट्रम्प ने किया दवाओं पर टैरिफ लगाने का ऐलान, बोले- अमेरिका को सस्ती दवा चाहिए 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब दवा कंपनियों पर भी भारी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि इससे दवाएं बनाने वाली विदेशी कंपनियां अमेरिका लौटेंगी और घरेलू फार्मा इंडस्ट्री को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा कि दूसरे देशों में दवाइयां सस्ती है, वहीं अमेरिका में वही दवाएं बहुत महंगी बिकती हैं। जो दवा लंदन में 88 डॉलर में मिलती है, वह अमेरिका में 1300 डॉलर की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कंपनियां अमेरिका नहीं लौटीं तो उन्हें भारी टैक्स चुकाना पड़ेगा। लेकिन इस फैसले से भारत की जेनेरिक दवा कंपनियों पर असर पड़ सकता है, जो हर साल अमेरिका को बड़ी मात्रा में दवाएं निर्यात करती हैं।

भारत को हो सकता है बड़ा नुकसान

भारत, अमेरिका को सबसे ज्यादा जेनेरिक दवाएं भेजने वाले टॉप-5 देशों में शामिल है। हर साल करीब 40% जेनेरिक दवाएं अमेरिका में भारत से जाती हैं। इनमें एंटीबायोटिक्स, एंटीडिप्रेसेंट्स और हृदय रोग की दवाएं शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अगर टैरिफ का 50% बोझ मरीजों तक पहुंचता है, तो फार्मा कंपनियों की कमाई पर 1 से 7% तक असर पड़ सकता है।

अमेरिकी मरीजों को होगा नुकसान- स्पेशलिस्ट 

वहीं ट्रम्प के इस फैसले पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई है। फार्मा कंपनी एली लिली के CEO डेविड रिक्स ने कहा कि इससे नई दवाओं पर रिसर्च प्रभावित होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में सस्ती जेनेरिक दवाएं ज्यादातर भारत और चीन से आती हैं। अगर टैरिफ लगते हैं तो दवाएं महंगी हो जाएंगी और इसका सीधा असर अमेरिकी मरीजों पर पड़ेगा।

अभी तक दवाओं पर नहीं लगा था टैरिफ

हाल ही में ट्रम्प ने लिबरेशन डे’ टैरिफ की घोषणा की थी, जिसके तहत 5 अप्रैल से 10% बेसलाइन टैरिफ और 9 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू हुआ था। लेकिन अब तक इन टैरिफ में दवा उद्योग को छूट दी गई थी। फिलहाल भारत से आने वाले सामानों पर 26% टैरिफ लगाया जा चुका है, लेकिन दवाएं इससे अभी तक बाहर हैं। अब ट्रम्प दवाओं को भी टैरिफ के दायरे में लाने की बात कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- ‘दीदी आपकी संपत्ति की रक्षा करेगी’… बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ संशोधन अधिनियम, हिंसा के बीच ममता बनर्जी का ऐलान
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts