PlayBreaking News

हरियाणा : इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, तीन गनमैन घायल; बदमाशों ने गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Follow on Google News
हरियाणा : इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, तीन गनमैन घायल; बदमाशों ने गाड़ी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
बहादुरगढ़। हरियाणा में पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को रविवार को अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मार दीं। उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई हैं। वहीं इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि कर दी है। राठी के गले और कमर में गोलियां लगी। यह घटना झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास हुई। एक कार में आए कुछ हमलावरों ने राठी और उनके तीन सुरक्षा कर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गाड़ी की खिड़कियों में भी कई गोलियों के निशान हैं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

तीन सुरक्षा कर्मियों को लगी गोलियां

हमला पूरी प्लानिंग के तहत किया हुआ प्रतीत हो रहा है। तीन सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी हैं। हमलावर आई-10 कार में सवार होकर आए थे। पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में गाड़ी की अगली सीट पर बैठे राठी और उनके तीनों गनमैन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनेलो के मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग ने नफे सिंह राठी की मौत की पुष्टि कर दी है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1761741349596848605[/embed]

राठी को मिल रही थी धमकियां

इनेलो के एक नेता ने बताया कि नफे सिंह राठी को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। पार्टी के प्रवक्ता अमनदीप ने बताया कि सरकार से उनके लिए सुरक्षा मांगी जा रही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। राठी पर पहले भी छिटपुट हमले हुए हैं।

भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था पर बोला हमला

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नफे सिंह की हत्या पर कहा, हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts