PlayBreaking News

बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी:इंदौर में पारा 34 डिग्री पहुंचा; 10 साल में चौथी बार जुलाई में ऐसा उछाल

धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार; तापमान में मिल सकती है राहत
Follow on Google News
इंदौर में पारा 34 डिग्री पहुंचा; 10 साल में चौथी बार जुलाई में ऐसा उछाल
फाइल फ़ोटो

इंदौर। बारिश की रफ्तार थमते ही शहर में एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आसमान में हल्के बादल रहने के बावजूद दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम में तपिश महसूस की जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दस वर्षों में जुलाई महीने के दौरान यह चौथी बार है, जब दिन के तापमान में इस तरह का उछाल दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर: MP में थमी मानसून की रफ्तार! पांच दिन से बारिश गायब, सामान्य से 3% पीछे पहुंचा आंकड़ा

बारिश नहीं होने से केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। बढ़ती उमस के कारण रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जुलाई में सबसे अधिक तापमान 12 जुलाई 1966 को दर्ज किया गया था, जब पारा 39.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उस दिन तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था।

संबंधित खबर: बादलों ने दिखाई बेरुखी: कई दिन से मेहरबानी नहीं कर रहे बादल

दो दिन बूंदाबांदी के आसार

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तरी ओडिशा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मध्यप्रदेश की ओर आ रही है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से इंदौर में अगले दो दिनों तक दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बूंदाबांदी होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी और लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

संबंधित खबर: Weather Update: दिल्ली-NCR में झुलसाएगी गर्मी, 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट! जानिए आपके राज्य का हाल

पिछले 10 वर्षों में जुलाई का अधिकतम तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान दिनांक
2019 35.2°C 24 जुलाई
2020 35.8°C 2 जुलाई
2021 36.2°C 8 जुलाई
2026 34.0°C 16 जुलाई

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts