बारिश थमी तो बढ़ी गर्मी:इंदौर में पारा 34 डिग्री पहुंचा; 10 साल में चौथी बार जुलाई में ऐसा उछाल
इंदौर में बारिश थमने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में हल्की बूंदाबांदी और तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
Hemant Nagle
17 Jul 2026



























