PlayBreaking News

बारिश के बीच प्यासा इंदौर: बिजली गुल होने से थमे नर्मदा पंप; 32 टंकियां खाली, 27 में आधा भरा पानी

बिजली फॉल्ट से नर्मदा की तीनों चरणों की जलापूर्ति प्रभावित, शहर के दर्जनों इलाकों में पानी संकट; निगम ने टैंकर से सप्लाई का किया दावा
Follow on Google News
 बिजली गुल होने से थमे नर्मदा पंप; 32 टंकियां खाली, 27 में आधा भरा पानी
फाइल फोटो

इंदौर। एक ओर शहर में बुधवार को करीब ढाई इंच बारिश ने सड़कों को पानी-पानी कर दिया, वहीं दूसरी ओर गुरुवार को इंदौर के हजारों परिवार पेयजल संकट से जूझते नजर आए। नर्मदा पेयजल योजना के तीनों चरणों में बिजली आपूर्ति बाधित होने और तकनीकी खराबी के चलते शहर की 32 पानी की टंकियां पूरी तरह खाली रहीं, जबकि 27 टंकियों में क्षमता से काफी कम पानी भर सका। इसका सीधा असर शहर के दर्जनों इलाकों की जलापूर्ति पर पड़ा। नगर निगम के पेयजल विभाग के अधिकारियों के अनुसार नर्मदा तृतीय चरण के सभी पंप बुधवार रात 8:40 बजे 132 केवी भकलाय ग्रिड पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बंद हो गए थे। सुधार कार्य पूरा होने के बाद इन्हें गुरुवार सुबह करीब 4 बजे दोबारा चालू किया गया।

ये भी पढ़ें: Seoni Bridge: 17 साल से पुल का इंतजार, नाला पार कर स्कूल और अस्पताल पहुंचने को मजबूर दमपुरी के लोग

वहीं नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण के सभी पंप भी बुधवार रात करीब 9 बजे इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के कारण बंद हो गए थे। मरम्मत के बाद इन्हें रात 11:15 बजे पुनः चालू किया गया। तीनों चरणों की जलापूर्ति एक साथ प्रभावित होने से शहर की पानी सप्लाई पूरी तरह गड़बड़ा गई और कई क्षेत्रों में टंकियां खाली रह गईं। नगर निगम का कहना है कि जिन इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाएगी, वहां जरूरत के अनुसार टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Mumbai Heavy Rain: मुंबई में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; सड़कों का बुरा हाल

इन क्षेत्रों की टंकियां पूरी तरह खाली रहीं

मां विहार कॉलोनी, बिलावली, भंवरकुआं, खातीवाला टैंक, स्नेह नगर, गाड़ी अड्डा, सीपी शेखर नगर, एमवाय क्षेत्र, पीडब्ल्यूडी, यशवंत क्लब, तुकोगंज, कॉटन अड्डा, भागीरथपुरा, अंबेडकर नगर, नंदा नगर रोड नंबर-13, बर्फानी धाम, महालक्ष्मी नगर, स्कीम नंबर-54, स्कीम नंबर-74, स्कीम नंबर-114 पार्ट-2, नानक नगर, स्कीम नंबर-94, मुसाखेड़ी, टूटी प्रेस, शिव नगर, महावीर नगर, हवा बंगला, विदुर नगर, ग्रेटर वैशाली, स्कीम नंबर-71, प्रगति नगर और लोहा मंडी की टंकियों में पानी नहीं भर सका। इन क्षेत्रों में गुरुवार को जलापूर्ति प्रभावित रही।

ये भी पढ़ें: नाले में बहे युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी: रातभर चले रेस्क्यू के बाद मिला गोलू का शव

इन इलाकों में कम दबाव से पहुंचा पानी

अन्नपूर्णा, छत्रीबाग, सदर बाजार, सुभाष चौक, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, द्रविड़ नगर, अगरबत्ती कॉम्प्लेक्स, टीगरिया बादशाह, नरवल, बजरंग नगर, नंदा नगर (ओल्ड), सुखलिया, वीणा नगर, बुद्ध नगर, रेती मंडी, चंदन नगर, ईंट भट्टा, नागिन नगर, कृषि नगर, स्कीम नंबर-134, समर पार्क, स्कीम नंबर-114 पार्ट-1, स्कीम नंबर-78 पार्ट-1, स्कीम नंबर-136 पार्ट-1, स्कीम नंबर-113 और राजीव आवास योजना क्षेत्र की टंकियों में कम पानी भरने के कारण इन इलाकों में या तो पानी नहीं पहुंचा या फिर कम समय और कम दबाव से जलापूर्ति हो सकी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts