जेल में पूर्व पार्षद और भू-माफिया के बीच विवाद:समय रहते जेल प्रशासन ने संभाला मामला
इंदौर सेंट्रल जेल में पूर्व पार्षद अनवर कादरी और भू-माफिया हेमंत यादव के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। दोनों के बीच कहासुनी धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। जेल प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। दोनों अलग-अलग चर्चित मामलों में जेल में बंद हैं।
Hemant Nagle
17 May 2026



























