Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रो पड़ा श्मशान… एक साथ जलीं 11 चिताएं, आंखों में आंसू लिए परिजनों ने किया अपनों को विदा; VIDEO देख दहल उठेगा कलेजा

रो पड़ा श्मशान… एक साथ जलीं 11 चिताएं, आंखों में आंसू लिए परिजनों ने किया अपनों को विदा; VIDEO देख दहल उठेगा कलेजा
इंदौर। स्नेह नगर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में गुरुवार को हुए हादसे में सभी मृतकों के शव बरामद हो गए हैं। इस हादसे में 36 लोगों की जान चली गई है। रीजनल पार्क मुक्तिधाम में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे श्मशान में गमगीन माहौल रहा। बावड़ी हादसे में गुजराती पटेल समाज के 11 लोगों की मौत हुई है। शव वाहन कम पढ़ गए। स्कूल बसों से शवों को श्मशान लाया गया।

हर घर में एक-दो मौत हुई हैं

हर जगह मातम छाया हुआ है। शवयात्रा एक साथ दोपहर साढ़े तीन बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम रवाना हुई। अहमदाबाद, अंकलेश्वर, दिल्ली और महाराष्ट्र से भी रिश्तेदार आए हैं। मंदिर के सामने गुजराती समाज के घर हैं। हर घर में एक-दो मौत हुई है। लोगों को मुक्तिधाम तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई थी। मुक्तिधाम में कमिश्नर, कलेक्टर और निगम आयुक्त मौजूद थे। https://twitter.com/psamachar1/status/1641766102916116480

पाटीदार समाज के इन लोगों की मौत

इस हादसे में पुष्पा बेन पटेल (50), कस्तूरबा बेन पटेल (70), रक्षाबेन पटेल (60), कनक (35), विनोद पटेल (58), गोमती बेन (80), प्रियंका पटेल (30), लक्ष्मी बेन पटेल (75), शारदाबेन (55), रतन बेन (75), ज्ञान बेन (72) का निधन हुआ है। इनकी अंतिम यात्रा एक साथ निकलेगी। संबंधित खबरें इंदौर बावड़ी हादसा : रीजनल पार्क मुक्तिधाम में जगह पड़ी कम, श्मशान ने दिलाई कोरोना की याद https://twitter.com/psamachar1/status/1641764751058272259 संबंधित खबरें हमने बावड़ी में रस्सी डाली, इसमें 7 लोग लटके थे, पुलिस ने हमें डंडे मारकर भगा दिया : पाटीदार समाज के उपाध्यक्ष संबंधित खबरें इंदौर बावड़ी हादसा : 35 मौतों के बाद घटनास्थल पर पहुंचे शिवराज पर फूटा गुस्सा, लोगों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे संबंधित खबरें सिर्फ 40 किमी दूर आर्मी स्टेशन, फिर भी 11 घंटे बाद बुलाया, इतनी देर न करते तो शायद कुछ जिंदगियां बच जातीं
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts