भोपालमध्य प्रदेश

MP में महापौर का चुनाव नहीं लड़ेंगे विधायक : CM शिवराज बोले- मापदंडों का पालन करते हुए पार्टी ने टिकट दिए, कांग्रेस को लेकर की ये बात

भोपाल। बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए सभी 16 सीटों के लिए महापौर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा की। सीएम ने कहा कि एक व्यक्ति, एक पद अकेली भारतीय जनता पार्टी है, जिसमें तय किया है कि विधायक, महापौर का चुनाव नहीं लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने महापौर के हर एक प्रत्याशी की खूबियां बताईं।

‘एक व्यक्ति, एक पद’ के मापदंड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे अलग पार्टी भाजपा ने स्थानीय निकाय के चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए कुछ गाइडलाइंस और मापदंड तय किए। मुझे गर्व और खुशी है कि निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिए। ‘एक व्यक्ति, एक पद’, ये अकेली भाजपा पार्टी है जिसने तय किया कि अगर कोई विधायक है तो वो महापौर का चुनाव नहीं लड़ेगा। कांग्रेस के पास या तो कार्यकर्ता नहीं है या फिर कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं है। लेकिन भाजपा पार्टी ने अपने बेहतर कार्यकर्ताओं को टिकट दिया।

कांग्रेस के पास तो कार्यकर्ताओं का अभाव : सीएम

सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास तो कार्यकर्ताओं का अभाव है। या तो कार्यकर्ता नहीं हैं या कार्यकर्ताओं की इज्जत ही नहीं है। कई स्थानों पर कांग्रेस ने विधायकों को ही चुनाव लड़ा दिए। ये भारतीय जनता पार्टी है, जिसने मापदंडों का पालन करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया। सभी तरह के कार्यकर्ताओं का नाम टिकट की सूची में हैं।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर बवाल में 4 पर FIR : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बोले- भ्रम की स्थिति बनी… हालात पूरी तरह सामान्य

CM ने महापौर प्रत्याशियों की खूबियां बताई

  • जबलपुर के के डॉ.जितेंद्र जामदार प्रतिष्ठित चिकित्सक, प्रसिद्ध समाज सेवी हैं।
  • भोपाल की मालती राय, ग्वालियर की सुमन शर्मा जैसी हमारी जमीन से जुड़ी हुई वर्षों से काम कर रही कार्यकर्ता बहनें हैं।
  • सतना के योगेश ताम्रकार और बुरहानपुर की माधुरी पटेल जी जैसे प्रतिष्ठित व्यवसायी भी शामिल है।
  • इंदौर के पुष्यमित्र भार्गव जैसे श्रेष्ठ अधिवक्ता जिन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
  • रतलाम के प्रहलाद पटेल जी जैसे युवा, जागृत समाजसेवी किसान भी इस सूची में है।
  • मुरैना की मीना जाटव हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रही हैं।
  • सागर की संगीता तिवारी समाजसेवी हैं।
  • रीवा के प्रबोध व्यास सामान्य कार्यकर्ताओं से संगठन के दायित्वों का निर्वाह करते हुए महापौर के पद तक पहुंचे।
  • सिंगरौली के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा जी समर्पित कार्यकर्ता हैं।
  • कटनी की ज्योति दीक्षित शिक्षिका और समाजसेवी हैं।
  • छिंदवाड़ा के अनंत धुर्वे प्रशासनिक अधिकारी थे और कुशल प्रशासकीय क्षमता के धनी है।
  • खंडवा की अमृता यादव उच्च शिक्षित समर्पित कार्यकर्ता हैं।
  • उज्जैन के मुकेश टटवाल और देवा की गीता अग्रवाल, वर्षों से पार्टी के काम में दिन-रात जुटे हुए हैं। यह केवल संगठन के काम नहीं, समाजसेवा के काम में भी जुटे रहे हैं।

निगमों के विकास का नया इतिहास रचेंगे : सीएम

सीएम ने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ताओं की सुगठित टीम है, जो नगर निगमों के विकास का नया इतिहास रचेंगे। आधुनिक शहर पुरातन की नींव पर, शहरों के जीवन-मूल्य परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए विकास और जनकल्याण का एक नया इतिहास हमारे प्रत्याशी रचेंगे। उन्होंने कहा, मैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जी व पूरी चयन समिति को बधाई देता हूं। पूरी टीम ने मिलकर बेहतर कार्यकर्ताओं का चयन किया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button