इंदौरमध्य प्रदेश

Shivraj Cabinet Meeting : उज्जैन में हुई पहली बार कैबिनेट बैठक, चारधाम की तर्ज पर होगा उज्जैन का विकास

उज्जैन में भगवान महाकाल की अध्यक्षता में मंगलवार को पहली बार प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में मुख्य सीट पर बाबा महाकाल की तस्वीर रखी गई। तस्वीर के दाएं-बाएं मुख्यमंत्री और मंत्री बैठे। इसमें फैसला लिया गया कि नवनिर्मित प्रांगण को ‘महाकाल लोक’ के नाम से जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को इसका लोकार्पण करेंगे।

पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, हवाई पट्टी का करेंगे विकास

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि उज्जैन में हवाई पट्टी का विकास किया जाएगा, इसके लिए 41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उज्जैन में यहां दादा की सवारी निकलती है तो पुलिस बैंड भी निकलता है। महाकाल पुलिस बैंड में अभी 11 लोग पुलिस जवान हैं। अब इस बैंड को वृहद किया जाएगा। इसके लिए 36 नवीन पद स्वीकृति करने को मंजूरी दी गई।

साबरमती रिवर फ्रंट की तरह शिप्रा नदी होगी विकसित

शिप्रा नदी को साबरमती रिवर फ्रंट की तरह विकसित किया जाएगा। शिप्रा को प्रवाहमान बनाए रखने के लिए ‘रिवर लेक फ्रंट’ की तर्ज घाटों के विस्तार को स्वीकृति दी गई। देश में पहले से चारधाम है, इसलिए उज्जैन का नाम उज्जैन धाम के स्थान पर महाकाल लोक किया जाना चाहिए।

कैबिनेट बैठक के अन्य फैसले

  • स्वच्छता लीग में एमपी का पहला स्थान आया है। नगरीय प्रबंधन व सबसे क्लीन सिटी में इंदौर नंबर 1, उज्जैन पर्यटन सेवा में अव्वल आया है।
  • मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में उम्र वृद्धि की गई। अहर्ता भी 8वीं कर दी गई।
  • जल जीवन मिशन में प्रदेश के 22 जिले के 90197 गावों में 17 हजार करोड़ रुपए की सतही नल जल योजना स्वीकृत।
  • मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना को कैबिनेट में स्वीकृत मिल गई है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत प्रदेश में खाद्यान्न परिवहन का काम सरकार युवाओं के हाथ में सौंपगी।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट की बैठक से पहले CM शिवराज का ऐलान, ‘महाकाल लोक’ के नाम से जाना जाएगा महाकाल परिसर 

20 हेक्टेयर में हो रहा विस्तार

बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल परिसर का विस्तार 20 हेक्टेयर में किया जा रहा है। विस्तार के बाद महाकाल मंदिर परिसर उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से चार गुना बड़ा होगा। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर 5 हेक्टेयर में फैला है।

पीएम मोदी 11 अक्टूबर को आएंगे उज्जैन

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को नए स्वरूप में विकसित कर तैयार किया गया है। काशी कॉरिडोर के बाद महाकाल कॉरिडोर को तैयार किया गया है। महाकाल मंदिर परिसर में नवनिर्मित कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे।

856 करोड़ परियोजना की लागत

सीएम ने बताया कि प्रारंभ में परियोजना की लागत 97 करोड़ थी। उसको बढ़ाकर 856 करोड़ किया। इसके दो चरण थे, पहला चरण 351 करोड़ 55 लाख और दूसरा चरण के लिए 310 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दी। इसमें भू-अर्जन भी शामिल है। कुछ लोगों को यहां से विस्थापित करना पड़ा भू-अर्जन में करीब 150 करोड़ रुपए खर्च हुए।

ये भी पढ़ें: आज उज्जैन में होगी शिवराज कैबिनेट की बैठक, मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना पर लगेगी मुहर

पहले चरण में महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास का काम, सौर ऊर्जा, पार्किंग, भूमि विकास, सहित तमाम काम कराए गए। रुद्र सागर सीवेज के पानी से पट जाता था अब उसमें शिप्रा जी का पानी डालकर सागर की तरह रखा जाएगा। दूसरे चरण में यहां महाराज वाड़ा परिसर का उन्नयन, छोटा रुद्र सागर, राम घाट लेक फ्रंट का डेवलपमेंट, नया वेटिंग हॉल, रुद्रसागर पश्चिमी मार्ग का विकास जैसे कामों के साथ हटाए जा रहे स्कूलों का निर्माण किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button