PlayBreaking News

कफन के नाम पर अनियमितता और कार्यालय में शराबखोरी

कफन-दफन के नाम पर आर्थिक अनियमितता, सरकारी एम्बुलेंस के दुरुपयोग और कार्यालय में शराबखोरी के आरोप; शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने का दावा
Follow on Google News
कफन के नाम पर अनियमितता और कार्यालय में शराबखोरी
संस्था के कार्यालय शराब पीते हुए

इंदौर। एमवाय अस्पताल परिसर में निराश्रितों की सेवा और लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का कार्य करने वाली महाकाल संस्था एक बार फिर विवादों में है। संस्था पर कफन-दफन के नाम पर कथित आर्थिक अनियमितता, कार्यालय में शराबखोरी और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2025 को पंजीकृत हुई संस्था को एमवाय अस्पताल परिसर में लगभग 200 वर्गफीट स्थान और एक सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। इसका उद्देश्य लावारिस शवों के अंतिम संस्कार और जरूरतमंद मरीजों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करना बताया गया था।

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : मेसी का जलवा, प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना; 120 मिनट के रोमांचक मुकाबले में केप वर्डे को 3-2 से हराया

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संस्था के कार्यालय का उपयोग सामाजिक कार्यों के बजाय अन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। आरोपों में कार्यालय में शराब सेवन, अनधिकृत वसूली और सरकारी संसाधनों के निजी उपयोग जैसी बातें भी शामिल हैं। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: 1.62 करोड़ की साइबर ठगी का शिकार हुईं अंतरराष्ट्रीय अश्वारोही: साइबर सेल ने पूरी रकम कराई वापस

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के नाम पर समाजसेवियों, व्यापारियों और अन्य लोगों से आर्थिक सहयोग लिया जाता है, लेकिन उसका पूरा उपयोग अंतिम संस्कार में नहीं किया जाता। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा अन्य कार्यों में खर्च किया जाता है। इन आरोपों की भी अभी किसी सक्षम जांच एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: गुजरात ATS ने देवास से संदिग्ध युवक उठाया जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हो सकते हैं तार ?

संस्था के पदाधिकारियों सुरेश मोरे और जयदीप उर्फ जयू जोशी के राजनीतिक संबंधों को लेकर भी शिकायत में सवाल उठाए गए हैं। साथ ही सुरेश मोरे के खिलाफ वर्ष 2021 में दर्ज एक पुराने आपराधिक प्रकरण का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि किसी पुराने प्रकरण का वर्तमान आरोपों से सीधा संबंध स्थापित नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: इंजन, माइलेज, पानी और प्रदूषण... E20 पेट्रोल पर सरकार का फैक्ट चेक, 10 बड़े दावों की बताई सच्चाई

फिलहाल इन सभी आरोपों पर संबंधित संस्था या पदाधिकारियों का पक्ष सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। यदि शासन या संबंधित विभाग द्वारा जांच कराई जाती है, तो उसके निष्कर्षों के आधार पर ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts