Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

OBC आरक्षण : शुरू हुई डे-टू-डे हियरिंग, याचिकाकर्ता बोले- आबादी आरक्षण का पैमाना नहीं

मप्र में OBC आरक्षण 27 प्रतिशत किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में अब रोज सुनवाई होगी। डे-टू-डे सुनवाई के पहले दिन याचिकाकर्ताओं के वकील ने तर्क दिया कि आबादी को आरक्षण का पैमाना नहीं बनाया जा सकता।
शुरू हुई डे-टू-डे हियरिंग, याचिकाकर्ता बोले- आबादी आरक्षण का पैमाना नहीं
फाइल फोटो

जबलपुर। मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने से जुड़े मामलों पर हाईकोर्ट में डे-टू-डे सुनवाई शुरू हो गई है। बुधवार को जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच के सामने याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी ने दलीलें रखीं। उन्होंने कहा कि आबादी को आरक्षण का पैमाना नहीं बनाया जा सकता। यही बात सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों की बेंच ने वर्ष 1992 में इंदिरा साहनी के केस में कही है, जो पूरे देश में आज नजीर के रूप में देखा जाता है। OBC आरक्षण के पक्ष और विपक्ष में दाखिल याचिकाओं पर गुरुवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।

अशिता दुबे और 11 अन्य की याचिकाएं

गौरतलब है कि अशिता दुबे व 11 अन्य की ओर से दायर इन मामलों में प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा OBC वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाकर 27 प्रतिशत किये जाने को चुनौती दी गई थी। तत्कालीन सरकार ने 8 जुलाई 2019 को आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में विधानसभा से बिल पारित किया और फिर उसका गजट नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2019 को प्रकाशित किया था। इसी आरक्षण के पक्ष और विपक्ष में हाईकोर्ट में कुल 91 याचिकाएं दाखिल हुई हैं। मूल याचिकाकर्ता अशिता दुबे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी भी पैरवी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP High Court : मप्र सरकार बोली- नए कैलेंडर में होगा छात्र संघ चुनाव का प्रावधान, हाईकोर्ट ने कहा- तो कैलेंडर पेश करो

स्टेट बार काउंसिल चुनाव : हजार वोटों के क्लब में शामिल हुए 9 उम्मीदवार

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026 की मतगणना के 22वें दिन 9 उम्मीदवार हजार वोटों के क्लब में शामिल हो गए हैं। बुधवार को रतलाम जिले की मतगणना पूरी हो गई। गुरुवार को रीवा जिले के वोटों की गिनती शुरू होगी। अभी भी इंदौर के राकेश सिंह भदौरिया 2658 वोटों के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं।  मुख्य चुनाव अधिकारी रिटायर्ड जस्टिस एसके पालो, सहायक चुनाव अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह बघेल व दीपक अवस्थी के अनुसार 62 हजार वोटों में से अब तक प्रथम वरीयता के कुल 42803 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें से 41282 वोट वैध पाए गए और 1521 वोट रिजेक्ट हुए हैं।

 टॉप-10 उम्मीदवारों की स्थिति

  • 1-राकेश सिंह भदौरिया इंदौर 2658
  • 2- विवेक सिंह इंदौर 1606
  • 3- आरके सिंह सैनी जबलपुर 1540
  • 4- हितोषी जय हार्डिया इंदौर 1486
  • 5- अखिलेश कुमार सक्सेना इंदौर 1437
  • 6-  नरेन्द्र कुमार जैन इंदौर 1386
  • 7-  गौरव मिश्रा ग्वालियर 1131
  • 8- जितेन्द्र शर्मा ग्वालियर 1111
  • 9- सुनील गुप्ता इंदौर 1002
  • 10- डॉ. विजय चौधरी भोपाल 958

ये भी पढ़ें: विधायक संजय पाठक केस : मप्र हाईकोर्ट ने पूछा-जब मोबाइल में नंबर सेव नहीं था, तो फिर डायल कैसे हुआ?

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts