PlayBreaking News

इंदौर के सरकारी कर्मचारियों ने सबसे ज्यादा नोटा को दिए वोट

नोटा को वोट देने के मामले में इंदौर पहले, रतलाम दूसरे नंबर पर
Follow on Google News
इंदौर के सरकारी कर्मचारियों ने सबसे ज्यादा नोटा को दिए वोट

भोपाल। इस लोकसभा चुनाव में कर्मचारियों ने भी नोटा का उपयोग किया है। पोस्टर बैलेट में एक हजार से अधिक वोट नोटा को मिले हैं। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में पांच लाख 33 हजार वोट नोटा को मिले हैं, इसमें पांच लाख 32 हजार से अधिक वोट ईवीएम से नोटा को मिले हैं। ईवीएम नोटा में सबसे ज्यादा दो लाख 18 हजार 355 वोट इंदौर से मिले हैं। इसी लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 319 कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट के जरिए नोटा को वोट दिया है। नोटा को वोट देने के मामले में रतलाम लोकसभा के मतदाता दूसरे नम्बर पर हैं,जहां नोटा को 31697 वोट मिले हैं, तीसरे नंबर पर बैतूल है।

नोटा का वोट शेयर 0.48 प्रतिशत तक बढ़ा

मध्य प्रदेश में भाजपा का वोट शेयर सवा फीसदी बढ़ा है। वहीं कांग्रेस का वोट शेयर वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में 34.50 था, जो इस लोकसभा चुनाव में घट कर 32.44 हो गया है। इसी तरह से बीएसपी का भी वोट शेयर एक फीसदी तक बढ़ा है, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी का वोट शेयर 2.38 फीसदी था, जो 3.28 है। नोटा का वोट शेयर 2019 के लोकसभा चुनाव में 0.92 था, जो बढ़कर 1.40 हो गया है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts