इंदौर गौरव महोत्सव : सफाई अभियान के तहत कलेक्टर ने की ऑफिस की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

Follow on Google News
इंदौर गौरव महोत्सव : सफाई अभियान के तहत कलेक्टर ने की ऑफिस की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश
हेमंत नागले, इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ और साफ शहर इंदौर 6 बार नंबर वन आने के बाद सातवीं बार भी नंबर वन आने के लिए तैयार है। इंदौर के गौरव दिवस पर जहां शहर भर के सभी अधिकारी सहित महापौर और कलेक्टर अपने ऑफिस की सफाई करते दिखाई दिए। यह एक प्रेरणा भी है और एक संदेश भी है कि, अगर सफाई में नंबर वन आना है तो हमें हमेशा अपने आसपास सफाई रखनी होगी।

कब है इंदौर का गौरव दिवस

मां देवी अहिल्या बाई की जन्मतिथि पर 31 मई को इंदौर गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में इंदौर में सात दिवसीय इंदौर गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह सात दिवसीय महोत्सव 25 मई से प्रारंभ हो चुका है। इसके पहले दिन जल संरक्षण हेतु जल महोत्सव मनाया गया। इसके तहत जलसभा, पौधारोपण, जल मार्च, जल संरचनाओं की साफ-सफाई के साथ अन्य कार्यक्रम हुए। इंदौर गौरव महोत्सव के तहत आगामी 31 मई तक इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इन आयोजनों के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1662685129494654976

31 मई को होगा मुख्य समारोह

इंदौर गौरव महोत्सव के दूसरे दिन 26 मई को खेलकूद गतिविधियां हुईं। इसी तरह तीसरे दिन 27 मई को महिला सशक्तिकरण, चौथे दिन 28 मई को कला, साहित्य एवं संगीत पर आधारित होंगे। पांचवे दिन 29 मई को रक्तदान के विशाल शिविर लगेंगे। साथ ही इस दिन ट्रेडिंग व्यवसायिक एवं औद्योगिक सशक्तिकरण पर भी कार्यक्रम होंगे। छठवें दिन 30 मई को स्टार्टअप एवं आयटी संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सातवें दिन 31 मई को मुख्य समारोह होगा। मुख्य समारोह कार्यक्रम में इंदौर गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा और विगत 6 दिनों में आयोजित कार्यक्रम और गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में विख्यात गायक का गायन भी होगा। इस दिन पूरे शहर में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा और अन्य सजावट की जाएगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts