Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर की गैंगवार भिंड पहुंची: हत्याकांड की रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग,कार पर बरसाईं गोलियां

अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर हत्याकांड की दुश्मनी अब भिंड तक पहुंची, तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने कार रोककर की फायरिंग; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।
 हत्याकांड की रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग,कार पर बरसाईं गोलियां
फाइल फ़ोटो

इंदौर में हुए चर्चित अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर हत्याकांड की रंजिश अब भिंड तक पहुंच गई है। रविवार को भिंड में मुख्य आरोपी गुलशन यादव के एक करीबी साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में गोली कार के पिछले हिस्से में लगी, जिससे शीशा टूट गया। हालांकि युवक जान बचाकर मौके से निकलने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को अभि तोमर हत्याकांड की पुरानी दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

और पढ़ें: शहडोल  : मां ने तीन बेटियों संग खाया जहर, कुएं में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत

विष्णु यादव हत्याकांड से शुरू हुई रंजिश

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 में अग्रवाल कॉलोनी निवासी अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुलशन यादव के भाई विष्णु यादव की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी। जेल से छूटने के बाद अभि तोमर इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबार करने लगा था। इसी बीच 22 मई 2026 को गुलशन यादव और उसके साथियों ने इंदौर में अभि तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में इंदौर पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी गुलशन यादव अभी भी फरार है।

और पढ़ें: Ghaziabad News: सीएम योगी का बड़ा फैसला, सूर्या के परिवार को मुआवजे का ऐलान

रेलवे ओवरब्रिज के पास रोकी कार

भिंड पुलिस के अनुसार अशोक नगर अटेर रोड निवासी 22 वर्षीय अज्जू उर्फ अजीत सिंह भदौरिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपनी कार से स्टेशन की ओर जा रहा था। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आए तीन बाइक पर सवार युवकों ने उसकी कार को घेर लिया। आरोपियों में आलोक राजावत, सत्यम बोहरे सहित अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। अज्जू कार लेकर वहां से निकलने की कोशिश करता हुआ रेलवे क्रॉसिंग की ओर भागा, लेकिन जाम में फंस गया। इसी दौरान एलएसबी होटल के सामने आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

और पढ़ें: Rule Change 1st June: जून से लागू होंगे नए नियम! UPI, ATM और PAN से LPG तक सबकुछ बदलेगा

चार से पांच राउंड फायरिंग

पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने कट्टे और पिस्टल से चार से पांच राउंड फायर किए। एक गोली कार के पिछले हिस्से में लगी, जिससे शीशा टूट गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अज्जू ने पुलिस को बताया कि वह गुलशन यादव के साथ रहता था, इसलिए अभि तोमर के दोस्तों ने उसे निशाना बनाया।

और पढ़ें: जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाला पदभार; थिएटर कमांड लागू करना होगा पहला बड़ा टास्क

पुलिस जुटी जांच में

देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत के मुताबिक फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और वाहन की भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts