Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन:बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, मौसी की शादी में आई थीं दोनों बच्चियां

रायसेन के रंगपुरा केसरी गांव में मौसी की शादी में आई दो मासूम बहनों की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, मौसी की शादी में आई थीं दोनों बच्चियां
बेतवा नदी में डूबने से दो बहनों की मौत

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। रंगपुरा केसरी गांव में बेतवा नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां अपनी मौसी की शादी में शामिल होने परिवार के साथ आई थीं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मौसी की शादी में आई थीं दोनों बच्चियां

जानकारी के अनुसार, गढ़ी निवासी 11 वर्षीय गीता यादव अपने परिवार के साथ मामा धर्मेंद्र यादव के घर मौसी की शादी में शामिल होने रंगपुरा केसरी गांव आई थी। शनिवार को लग्न का कार्यक्रम संपन्न हुआ था और रविवार को शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान गीता अपनी 10 वर्षीय चचेरी बहन मनीषा यादव के साथ बेतवा नदी के किनारे घूमने चली गई। खेलते-खेलते दोनों गहरे पानी में पहुंच गईं और डूबने लगीं।

ये भी पढ़ें: शिवपुरी: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, एक युवक का सिर धड़ से अलग; दूसरे ने ग्वालियर में तोड़ा दम

ग्रामीणों ने की कोशिश लेकिन नहीं बच सकीं जान

नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने बच्चियों को डूबता देख तुरंत नदी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. लक्ष्मीकांत गुर्जर ने बताया कि दोनों बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था लेकिन जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी शैलेंद्र दायमा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: शहडोल : खेत में मिला लापता युवक का संदिग्ध शव, शरीर पर झुलसने के निशान, हत्या की आशंका

गांव में पसरा मातम

दो मासूम बच्चियों की एक साथ मौत से पूरे रंगपुरा केसरी गांव में गहरा शोक है। जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की तैयारियां, गीत-संगीत और खुशियों का माहौल था वहां अब मातम पसरा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts