दशहरे पर इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शस्त्र पूजन, धार में कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी

इंदौर। दशहरे के अवसर पर मध्यप्रदेश में शस्त्र पूजन के आयोजन को लेकर राज्य सरकार ने मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार में शस्त्र पूजन करेंगे। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मंत्रियों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: भारत में बुराई का प्रतीक रावण, इस देश में राजा के रूप में होती है चर्चा, जानें दशहरे की दिलचस्प कहानी
जिस तरह स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाती है, उसी तर्ज पर दशहरे पर होने वाले शस्त्र पूजन के लिए भी जिलों का आवंटन किया गया है। राज्य शासन ने मंत्रियों को कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। जिन जिलों में मंत्रियों की ड्यूटी नहीं लगाई गई है, वहां कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शस्त्र पूजन करेंगे।
ये भी पढ़ें: BCCI में बड़ा बदलाव: प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर, रमेश पोवार को भी मिली जगह
इंदौर में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पिछले दो वर्षों से इंदौर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं। इससे पहले इस तरह के आयोजन मुख्य रूप से कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में होते थे। मुख्यमंत्री की पहल के बाद शस्त्र पूजन के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाने लगा है।
शासन के अनुसार, शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इसे देश की सैन्य शक्ति, सुरक्षा और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम भी माना जाता है। सभी जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: सड़क से आसमान तक! उड़ने वाली कार बनाने में कौन-कौन हुआ सफल, कहां अटकी तकनीक?
इन मंत्रियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी
शस्त्र पूजन के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को मंदसौर और राजेंद्र शुक्ल को रीवा की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम और चरण सिंह वर्मा सीहोर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तुलसीराम सिलावट देवास, संपतिया उइके मंडला, एदल सिंह कंसाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर और विश्वास सारंग भोपाल में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।इसी तरह नारायण सिंह कुशवाह दतिया, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, राकेश शुक्ला भिंड, इंदर सिंह परमार शाजापुर और स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री कृष्णा गौर विदिशा में कार्यक्रम में शामिल होंगी। धर्मेंद्र सिंह लोधी को दमोह, दिलीप जायसवाल को अनूपपुर, नारायण सिंह पंवार को आगर मालवा, गौतम टेटवाल को राजगढ़ और लखन पटेल को कटनी की जिम्मेदारी दी गई है।राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली के कार्यक्रमों में शामिल होंगी।




















