दशहरे पर इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शस्त्र पूजन, धार में कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी
दशहरे पर मध्यप्रदेश में शस्त्र पूजन के लिए मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में, जबकि कैलाश विजयवर्गीय धार में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर और दोनों उपमुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इंदौर में दशहरा मैदान, विजय नगर सहित कई स्थानों पर रावण दहन होगा।
Hemant Nagle
19 Oct 2026


























