Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस

Follow on Google News
इंदौर : पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस
इंदौर। शहर के मल्हारगंज थाना में हो पक्षों में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं डीसीपी को जानकारी लगते ही उन्होंने थाना प्रभारी को दोनों ही पक्षों को थाने लाकर क्रॉस एफआईआर दर्ज के निर्देश दिए। घटना हेमू कॉलोनी की बताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ की कार्रवाई

थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि, गुरुवार देर रात हेमू कॉलोनी में रहने वाले नमित और उसके नजदीक में रहने वाले हर्षित का पैसों के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। दोनों ही पक्ष देर रात आमने-सामने हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें जन्मदिन की पार्टी मना रहे कुछ युवकों द्वारा इलाके में हंगामा करने की भी बात सामने आई, लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने पुराना विवाद देख दोनों ही पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की।

थाने से पहले डीसीपी को मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार, डीसीपी आदित्य मिश्रा गुरुवार को भोपाल एक मीटिंग के लिए गए हुए थे। लौटते समय रास्ते में फोन पर उन्हें इस विवाद की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत थाने पर सूचना दी और दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर संबंधित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts