PlayBreaking News

इंदौर में भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे युवक की हत्या, मां गंभीर घायल

Follow on Google News
इंदौर में भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहे युवक की हत्या, मां गंभीर घायल
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक भारतीय टीम की जीत का जश्न मना रहा था, तभी बदमाशों से विवाद हो गया। बीच-बचाव करने आई मां भी घायल हो गई।

आतिशबाजी के दौरान हुआ विवाद

मृतक की पहचान महेश बामनिया (कैटरिंग का काम करने वाला) के रूप में हुई है। भारतीय टीम की जीत पर वह आतिशबाजी कर रहा था, तभी सूरज, आशू उर्फ आशुतोष और राम नाम के युवकों से उसका झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने महेश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में महेश को एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी चोट लगी है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts