पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर मध्यप्रदेश का मौसम बदलने वाला है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, नर्मदापुरम, रीवा एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। वहीं शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश में कुछ जगह बादल रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी होगी।
भोपाल-ग्वालियर में पारा लुढ़का
प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह ठंडक तो दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है। ग्वालियर और भोपाल में न्यूनतम तापमान नीचे आया। प्रदेश में सबसे ठंडा खुजराहो रहा, यहां रात का पारा 11.5 डिग्री रहा।
यहां हुई बारिश
प्रदेश में 24 घंटों के दौरान पचमढ़ी, जबलपुर, सतना, उमरिया और मंडला जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। नारायणगंज में 2, पनागर, जैतहरी, अनूपपुर, शाहपुरा, कोतमा, जबलपुर में 1 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में शहडोल संभाग के जिलों में, सीधी, सिंगरौली, मंडला जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज, चमक के साथ बौछारे पड़ सकती हैं।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
प्रदेश के भोपाल, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, दमोह, नरसिंहपुर, सागर और टीकमगढ़ में तापमान नीचे आया है। इसके अलावा सीधी, सिवनी, सतना, रीवा, नौगांव, मंडला, खजुराहो, जबलपुर, बैतूल, होशंगाबाद, इंदौर, खंडवा, खरगौन, पचमढ़ी, और उज्जैन में न्यूनतम तापमान ऊपर चढ़ा है।
यहां रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
खजुराहो | 11.5 |
नरसिंहपुर | 12 |
ग्वालियर | 12.4 |
रायसेन | 12.5 |
नौगांव | 12.5 |
उज्जैन | 12.8 |
दतिया | 13 |
पचमढ़ी | 13.5 |
धार | 13.6 |
गुना | 13.6 |
रतलाम | 13.8 |
शाजापुर | 13.9 |
राजगढ़ | 14.3 |
खंडवा | 14.4 |
रीवा | 14.4 |
टीकमगढ़ | 14.6 |
छिंदवाड़ा | 15 |
यहां रात का तापमान सबसे ज्यादा रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
जबलपुर | 18.5 |
उमरिया | 18.4 |
सीधी | 17.8 |
होशंगाबाद | 17.8 |
प्रमुख शहरों की स्थिति
शहर | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
ग्वालियर | 12.4 | 28 |
इंदौर | 15.1 | 32.5 |
भोपाल | 15.5 | 33.3 |
जबलपुर | 18.5 | 31.9 |
ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, CM शिवराज ने कहा- कोई बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे