PlayBreaking News

पीएम मोदी देर रात सीएम योगी के साथ काशी की सड़कों पर निकले, बनारस रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, बोले- अगला पड़ाव… बनारस स्टेशन

Follow on Google News
पीएम नरेंद्र मोदी ने देरा रात को वाराणसी में प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि यह पवित्र शहर के लिए सर्वोत्तम संभव बुनियादी ढांचा बनाने का सरकार का प्रयास है। आधी रात के बाद निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। https://twitter.com/ANINewsUP/status/1470628059774533634 ये भी पढ़ें: दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 4 नए मामले सामने आए, अब तक 6 संक्रमित [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1470482078965796865[/embed]

पीएम मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन की तस्वीरें शेयर की

पीएम मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन की तस्वीरें भी शेयर की। पीएम मोदी ने कहा कि अगला पड़ाव… बनारस स्टेशन। हम रेल संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ, आधुनिक और यात्री के अनुकूल रेलवे स्टेशनों को बनाने के लिए काम कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहे। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारी भी वहां मौजूद थे। [embed]https://twitter.com/narendramodi/status/1470474104604016640[/embed]

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर का किया दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया। इस दौरान प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। इससे पहले वह काशी की गंगा आरती में शामिल हुए थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पीएम ने तस्वीरों को ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा है, 'हमारा प्रयास है कि इस पवित्र शहर के लिए सर्वोत्तम संभव बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए।' ये भी पढ़ें: चारधाम परियोजना को मिली अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- भारत-चीन सीमा की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts