Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर के बाल आश्रम में 5 बच्चों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती, संचालिका के साथ हंसी-ठिठोली करने वाले SDM को हटाया

इंदौर के बाल आश्रम में 5 बच्चों की मौत, 20 अस्पताल में भर्ती, संचालिका के साथ हंसी-ठिठोली करने वाले SDM को हटाया
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में दो दिन में कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। इसमें अब तक पांच बच्चों  मौत हो गई है। 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कलेक्टर आशीष सिंह मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती बच्चों का हाल जानने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ADM को जांच के आदेश दिए हैं।

आश्रम संचालिका के साथ ठहाके लगाने वाले SDM को हटाया

इस मामले की जांच को लेकर घटनास्थल पर तैनात मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को शाम को हटा दिया गया है। दरअसल, वह मासूमों की मौत की कार्रवाई करने की बजाय आश्रम संचालिका अनीता शर्मा के साथ हंसी-ठिठोली कर रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

खून में इंफेक्शन मिलने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बच्चों के खून में इंफेक्शन मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बच्चों में किस तरह का इंफेक्शन मिला है। इन बच्चों को अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। [caption id="attachment_124157" align="aligncenter" width="600"] इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम[/caption] आश्रम संचालिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि आश्रम में 204 बच्चे हैं। यहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लाए गए बच्चों को रखा गया है। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, करण (12) साल के बच्चे की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जबकि, मंगलवार को आकाश (7) की भी तबीयत बिगड़ने से मौत की जानकारी सामने आई है। देखें VIDEO - https://x.com/psamachar1/status/1808007129313300952

मृतकों की जानकारी

अब तक मिली जानकारी के अनुसार इंदौर के मल्हारगंज इलाके में  स्थित इस आश्रम के पांच बच्चों की मौत की खबर है।  जानकारी के मुताबिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती 8 साल के  शुभ , 12 साल के करण, 7 साल के आकाश , 5 साल के छोटा गोविंद और 11 साल की रानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से करण सोनकच्छ का निवासी है जबकि आकाश नर्मदापुरम का रहने वाला था। कुछ महीने पहले चाइल्ड लाइन की टीम इन दोनों को इंदौर के इस आश्रम में भर्ती कराकर गई थी।

इन बच्चों का इलाज जारी

  • गोविंद (12)
  • आयुष (15)
  • सुभाष (15)
  • विनोद (15)
  • लालजी (12)
  • राघव (5)
  • गोलू (13)
  • नरेंद्र (15)
  • शिव (16)
  • सोनू (12)
  • पवन (14)
  • नारायण (13)
ये भी पढ़ें- हरियाणा के करनाल में मालगाड़ी से कंटेनर गिरे, चंडीगढ़-दिल्ली रूट हुआ बाधित, सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्ट
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts