Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हवा में बिगड़ा विमान!इमरजेंसी में जयपुर लौटाया

जयपुर-इंदौर फ्लाइट में हवा में मिला तकनीकी अलर्ट, पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा; इंदौर-जयपुर उड़ान भी चार घंटे लेट हुई
इमरजेंसी में जयपुर लौटाया
फाइल फ़ोटो

इंदौर। जयपुर से इंदौर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में शनिवार शाम उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से बड़ा हादसा टल गया। पायलट को विमान में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिलते ही उसने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट ले जाकर सुरक्षित उतार दिया। तकनीकी खामी दूर करने के बाद विमान करीब पौने चार घंटे की देरी से इंदौर पहुंचा। इसका असर इंदौर से जयपुर जाने वाली उड़ान पर भी पड़ा, जो लगभग चार घंटे विलंब से रवाना हुई।

ये भी पढ़ें: गोवा से सस्ता अबू धाबी! इंदौर की नई फ्लाइट का कमाल

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E-7744 निर्धारित समयानुसार शाम 6:10 बजे जयपुर से रवाना हुई थी। इसे शाम 7:35 बजे इंदौर पहुंचना था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद पायलट को तकनीकी समस्या का संकेत मिला। स्थिति को देखते हुए विमान को वापस जयपुर लौटाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें: डिपोर्ट अभियान को और तेज करेगा अमेरिका : DHS बना रहा अपना विमान बेड़ा; 2032 तक संचालन की तैयारी

जयपुर एयरपोर्ट पर अलर्ट

एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां शाम करीब 6:35 बजे उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम को पहले से तैनात कर दिया गया था। हालांकि पायलट की सूझबूझ और समय रहते लिए गए फैसले से सभी यात्री सुरक्षित रहे।

ये भी पढ़ें: Emergency Landing : दुबई से आई फ्लाइट से टकराया पक्षी, लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

मरम्मत में साढ़े तीन घंटे लगे

विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगा। इसके बाद विमान दोबारा उड़ान भरकर रात करीब 11:20 बजे इंदौर पहुंचा।

ये भी पढ़ें: मुंबई में खराब मौसम का असर : एअर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट डायवर्ट

दोनों शहरों के यात्रियों को इंतजार

विमान के विलंब से इंदौर से जयपुर जाने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई। निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अंततः फ्लाइट रात 11:45 बजे जयपुर के लिए रवाना हो सकी। देरी के कारण दोनों शहरों के यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts