Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोवा से सस्ता अबू धाबी! इंदौर की नई फ्लाइट का कमाल

सीधी उड़ान शुरू होने के साथ आकर्षक शुरुआती किराया, घरेलू रूट से भी कम खर्च में विदेश यात्रा; सरकार की सब्सिडी भी बनी बड़ी वजह
इंदौर की नई फ्लाइट का कमाल
फाइल फोटो

इंदौर। इंदौर से अबू धाबी के लिए शुरू हुई सीधी ने यात्रियों को सिर्फ नई कनेक्टिविटी ही नहीं दी, बल्कि हवाई किराए के गणित को भी बदल दिया है। वर्तमान में इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को गोवा जैसे लोकप्रिय घरेलू पर्यटन स्थल की तुलना में कम किराया देना पड़ रहा है। शुरुआती बुकिंग में इंदौर-अबू धाबी का टिकट करीब 12,500 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसी अवधि में इंदौर से गोवा जाने वाली सीधी उड़ानों का किराया 18 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: इंदौर से आबू धाबी की सीधी उड़ान शुरू: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

एयर ट्रैवल से जुड़े जानकारों का कहना है कि नई अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू होने के बाद एयरलाइंस शुरुआती दौर में अधिक से अधिक यात्रियों को जोड़ने के लिए विशेष किराया (इंट्रोडक्टरी फेयर) जारी करती हैं। इसी रणनीति के तहत फिलहाल अबू धाबी का किराया काफी प्रतिस्पर्धी रखा गया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर भी इस रूट का किराया 12 से 13 हजार रुपये के बीच दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें: ईंधन की मार! एअर इंडिया ने जून से कई विदेशी उड़ानें रोकीं, यात्रा से पहले चेक करें फ्लाइट शेड्यूल

सरकारी नीति से मिली उड़ान को रफ्तार

प्रदेश सरकार की नई विमानन नीति भी इस सेवा को किफायती बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। नीति के तहत नई उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए एयरलाइंस को प्रति उड़ान 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसी सहायता के कारण एयरलाइंस शुरुआती चरण में कम किराए पर टिकट उपलब्ध करा पा रही हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए खोला एयरस्पेस... फिर भी क्यों दूसरे रास्ते से जा रहीं उड़ानें?

यूएई जाने वालों के लिए बड़ी राहत

इस सीधी उड़ान के शुरू होने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाने वाले व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों, पर्यटकों और प्रवासी भारतीयों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अब उन्हें दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट लेने की जरूरत नहीं होगी। इससे यात्रा का समय घटेगा और अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का असर : दुबई टूरिज्म ध्वस्त, इंदौर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप

ऐसा रहेगा फ्लाइट का संचालन

इंदौर से अबू धाबी के लिए विमान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 7:50 बजे रवाना होगा और यूएई के स्थानीय समयानुसार रात 9:35 बजे पहुंचेगा। रविवार को यह सेवा निर्धारित समय से एक घंटे बाद संचालित होगी। वापसी में अबू धाबी से विमान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 10:35 बजे (स्थानीय समय) उड़ान भरकर भारतीय समयानुसार रात 3:20 बजे इंदौर पहुंचेगा। रविवार की वापसी उड़ान का समय भी एक घंटे आगे रहेगा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts