बड़ा हादसा टला, दिल्ली एयरपोर्ट पर रास्ता भटकी इंडिगो की फ्लाइट, 15 मिनट तक रनवे रहा ब्लॉक, कई फ्लाइट्स हुईं लेट, घटना की जांच के आदेश

Follow on Google News
बड़ा हादसा टला, दिल्ली एयरपोर्ट पर रास्ता भटकी इंडिगो की फ्लाइट, 15 मिनट तक रनवे रहा ब्लॉक, कई फ्लाइट्स हुईं लेट, घटना की जांच के आदेश
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमृतसर से दिल्ली आई इंडिगो की फ्लाइट रास्ता भटक गई। यह प्लेन लैंडिग के बाद टैक्सी-वे पर न रुक कर रनवे के आखिरी छोर पर चला गया। इसके कारण 15 मिनट तक रनवे ब्लॉक हो गया। इस कारण कई फ्लाइट्स को लैंडिंग और टेकऑफ की परमिशन नहीं मिली और वे लेट हो गईं। इस घटना के बारे में इंडिगो प्रबंधन ने भी बयान जारी किया है। प्रबंधन का दावा है कि यह घटना घने कोहरे की वजह से हुई। कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट एग्जिट टैक्सी-वे पर नहीं रुकी और रनवे पर आगे चली गई।

टोइंग व्हीकल से खींचकर पार्किंग तक लाए

रविवार सुबह 7:20 बजे इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E-2221 अमृतसर से उड़ान भरकर सुबह 8:30 बजे दिल्ली पहुंची थी। लैंडिंग के बाद उसे टैक्सी-वे से होकर पार्किंग तक पहुंचना था, लेकिन वह रनवे के लास्ट पॉइंट पर जाकर रुक गई। एयरपोर्ट मैनेजमेंट को जब इसकी सूचना मिली तो प्लेन को टोइंग व्हीकल से खींचकर पार्किंग तक लाया गया। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

क्या है टैक्सी-वे

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट (IGI) देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। यहां हर दिन लगभग 1,400 फ्लाइट्स लैंड और टेकऑफ करती हैं। टैक्सी-वे विमानों के इस्तेमाल होने वाला वह रास्ता है जो रनवे को एप्रॉन, हैंगर और टर्मिनल जैसी सुविधाओं से जोड़ता है।

इंडिगो की फ्लाइट से आई थी बदबू तो लौटा था प्लेन

इससे पहले शुक्रवार को भी इंडिगो फ्लाइट से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया था, जिसमें मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक बदबू आने लगी थी। जिसके बाद फ्लाइट को वापस लाना पड़ा। इसे लेकर इंडिगो एयरलाइन की ओर से बयान भी जारी किया गया था। जिसमें कहा गया था कि दुर्गंध क्यों आ रही थी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। वहीं, यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की गई थी।
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts