
अहमदाबाद। गुजरात के अमहदाबाद में भीषण सड़क हादसा हो हुआ है। यहां इस्कॉन ब्रिज पर जगुआर ने करीब 25 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक होमगॉर्ड भी शामिल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद के एसजी हाईवे पर बने इस्कॉन ब्रिज पर एक ट्रक और महिंद्रा थार कार के बीच टक्कर हो गई थी। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान राजपथ क्लब की ओर से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही जगुआर ने भीड़ को कुचल दिया। पुल पर खड़े लोग 25 से 30 फीट दूर जा गिरे। मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं।
#गुजरात : #अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर जगुआर ने भीड़ को रौंदा, हादसे में 9 लोगों की मौत। ट्रक-थार की टक्कर के बाद हादसा देखने जमा हुई थी भीड़। देखें VIDEO#Gujrat #Ahemdabad #Accident #PeoplesUpdate pic.twitter.com/QTxQTCblLx
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 20, 2023
कार में सवार थे 2 लड़के और एक लड़की
बताया जा रहा है कि, हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में जगुआर का ड्राइवर भी जख्मी हो गया, जिसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, जगुआर में दो लड़के और लड़की सवार थे। हादसे के बाद लड़का और लड़की मौके से फरार हो गए, उनके बारे में पता लगाया जा रहा है।