'मैं हार गई...', विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, सिल्वर मेडल के लिए स्पोर्ट्स कोर्ट में की अपील

Follow on Google News
'मैं हार गई...', विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, सिल्वर मेडल के लिए स्पोर्ट्स कोर्ट में की अपील
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होने के बाद गुरुवार (8 अगस्त) को कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, देश का सपना और उनकी हिम्मत टूट चुकी है। उन्होंने समर्थन करने के लिए सबका आभार प्रकट किया। विनेश को वजन ज्यादा होने के बाद फाइनल मुकाबले से बुधवार (7 अगस्त) को ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

अलविदा कुश्ती 2001-2024

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने गुरुवार सुबह 5.17 बजे X पर पोस्ट में लिखा- "मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी।"

सिल्वर मेडल के लिए स्पोर्ट्स कोर्ट में अपील

विनेश ने संन्यास के ऐलान से पहले बुधवार रात अपने डिस्क्वालिफिकेशन के खिलाफ CAS (कोर्ट ऑफ अर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट) में अपील दायर की है। उन्होंने मांग की है कि, उन्हें संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिया जाए। विनेश ने पहले फाइनल खेलने की मांग भी की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपील बदली और संयुक्त रूप से सिल्वर दिए जाने की मांग की। CAS ने अपना अंतिम फैसला सुनाने के लिए गुरुवार सुबह तक का समय मांगा है। अगर CAS विनेश के पक्ष में फैसला सुनाता है तो IOC को विनेश को संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल देना होगा।

विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ी

विनेश फोगाट से मिलीं IOA अध्यक्ष पीटी उषा।
पेरिस ओलिंपिक 2024 में मेडल जीतने का सपना टूटते ही विनेश फोगाट की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के मुताबकि, विनेश पानी की कमी के कारण बेहोश हो गईं थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। IOA अध्यक्ष पीटी उषा ने अस्पताल पहुंचकर जाना विनेश फोगाट की सेहत का हाल।

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर

विनेश फोगाट पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गई हैं। उन्हें प्रतियोगिता के दूसरे दिन यानी कि बुधवार (7 अगस्त) को वजन बढ़ने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश को 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का फाइनल मुकाबला का खेलना था, लेकिन उनका वजन निर्धारित वजन से 100 ग्राम अधिक था। जिसके कारण उन्हें मुकाबले से डिसक्वालीफाई कर दिया गया। उन्हें अब कोई भी मेडल नहीं मिलेगा। मंगलवार को उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हराया था। वह ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं थीं।

विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं – PM

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- विनेश, आप चैम्पियनों में चैम्पियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज की असफलता दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। और मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts