IND vs ZIM : भारतीय टीम 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए पहुंची जिम्बाब्वे, गिल की अगुआई में होगा मुकाबला

Follow on Google News
IND vs ZIM : भारतीय टीम 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए पहुंची जिम्बाब्वे, गिल की अगुआई में होगा मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद जहां अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम बारबाडोस से वापस भारत नहीं लौट पाई है। वहीं दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल की अगुआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा भारतीय क्रिकेट टीम 6 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हिस्सा लेने के लिए हरारे पहुंच गई है। इस सीरीज के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को जहां आराम दिया गया है तो वहीं संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के समय पर वापस नहीं आने की वजह से पहले 2 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव भी किया गया है।

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा, टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन स्वागत हैं

जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा ‘एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में टीम को अपने सामान के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया। टीम मंगलवार को मुंबई से रवाना हुई थी जबकि अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में जुड़े हुए गिल ब्रेक के बाद न्यूयॉर्क से यहां पहुंचे। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने मंगलवार रात ‘एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हम टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत का स्वागत करते हैं।''

सिलाड़ी ने शेयर किए अनुभव

सीरीज के दौरान भारत के लिए पदार्पण करने वाले शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनका बचपन से ही इस तरह (राष्ट्रीय टीम के साथ) यात्रा करने का सपना था।

मैच 6 से 14 जुलाई तक होगा

भारत हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर सिकंदर रजा की कप्तानी वाले जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच 6 जुलाई को खेलेगा। बाकी 4 मैच भी इसी मैदान पर खेले जाएंगे। सीरीज का समापन 14 जुलाई को होगा। टी20 विश्व कप टीम में शामिल संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर शिवम दुबे को जिम्बाब्वे आने वाली टीम में शामिल होना था। लेकिन वे तूफान बेरिल के कारण बारबडोस में फंस गए हैं। साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को मंगलवार को सीरीज के पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल तीनों खिलाड़ियों की जगह टीम में शामिल किया गया।

कल भारत पहुंचेंगे बारबडोस से खिलाड़ी

सैमसन, जायसवाल और दुबे अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ गुरुवार सुबह चार्टर विमान से भारत पहुंचेंगे। खिलाड़ियों को बाद में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जुड़े तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह भी इस समय बारबडोस में हैं। बीसीसीआई ने इन दोनों के विकल्प की घोषणा नहीं की है, हालांकि वे जिम्बाब्वे श्रृंखला के लिए टीम में हैं।

पहले 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साईं सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा।

आखिरी 3 मैचों में भारतीय टीम

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे। ये भी पढ़ें- बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम, बेरिल तूफान की चेतावनी से एयरपोर्ट बंद, जानें अब कैसे आएगी टीम इंडिया?
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts