🌤️
--Bhopal, India

भारतीय पर्वतारोहियों ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

पहाड़ पर चढ़ने वालों की टीम में शामिल था एक दिव्यांग भी
Follow on Google News
भारतीय पर्वतारोहियों ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के एक अभियान दल ने 78वें स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो के उहुरू शिखर पर 7,800 वर्ग फुट का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दल का नेतृत्व उदय कुमार ने किया जो घुटनों के ऊपर 91% डिसेबल हैं। हिमालय पर्वतारोहण संस्थान के दिव्यांगजन अभियान दल ने यह उपलब्धि हासिल की है।

पहली बार बैसाखी के सहारे अभियान पूरा किया

जानकारी के अनुसार पहली बार एक दिव्यांग पर्वतारोही ने बैसाखी का उपयोग कर सफलतापूर्वक अभियान को पूरा किया। दल ने बेस कैंप से अपनी यात्रा शुरू की और जोखिम भरे इलाके में 10 घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद, 85 डिग्री की ढाल वाली व अल्पाइन रेगिस्तान की खड़ी चढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 19,341 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।

अभियान के पहले दिव्यांग उदय कुमार ने कहा था

मैंने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना लिया है, और हिमालय पर्वतारोहण संस्थान की मदद से मैं इस अभियान पर जा सकने में सक्षम हूं। वहीं, हिमालय पर्वतारोहण संस्थान के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन जय किशन ने कहा कि यह पर्वतारोहण मिशन हमारे युवाओं और खास तौर पर दिव्यांगों को प्रेरित करेगा।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts